हेल्थ

Winter Allergy Problem: सर्दी में हो सकता है एलर्जी रिएक्शन, इन तरीकों से घर में ही करें बचाव

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 11:07 PM IST

Winter Allergy Problem: सर्दी में होने वाली एलर्जी रिएक्शन से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि आप इन एलर्जी के खतरों से बच सकें। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

सर्दी में एलर्जी रिएक्शन से बचाव के तरीके

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दी में धूल-मिट्टी से रहें दूर
  • घर की रखें साफ-सफाई
  • नहाने के बाद स्किन को करें मॉइस्चराइज

Winter Problems: सर्दियों में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इन बीमारियों में अधिकतर लोगों को जुकाम, सर्दी-खांसी, गले में खराश, छाती में बलगम जमा होने जैसी परेशानी बनी रहती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को सर्दी के सीजन में सांस फूलना, छींके आना, स्किन पर रैशेज आना जैसी परेशानी होती है। इस तरह की समस्या का कारण एलर्जिक रिएक्शन्स हो सकता है। जी हां, सर्दियों कुछ लोगों को एलर्जी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इस तरह के लक्षण नजर आते हैं। अगर आपको भी सर्दी में एलर्जी रिएक्शन के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत घरेलू उपाय आजमाएं। इन घरेलू उपायों की मदद से आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है।

सर्दी में एलर्जी रिएक्शन होने पर क्या करें?

सर्दी में एलर्जी रिएक्शन से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में-

मिट्टी के संपर्क से बचें

अगर आपको सर्दी में एलर्जी रिएक्शन की परेशानी अधिक रहती है, तो कोशिश करें कि धूल-मिट्टी से दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से आपको एलर्जी की परेशानी कम होगी।

घर की रखें साफ-सफाई

एलर्जी रिएक्शन से बचने के लिए घर के आसपास की साफ-सफाई बहुत ही जरूरी होती है। खासतौर पर अपने घर के पर्दों, तकिया, चाहर इत्यादि को अच्छे से धोएं। तकिया कवर को हर 1 सप्ताह पर बदलें। ऐसा करने से आप धूल के संपर्क में कम आएंगे, जिससे एलर्जी रिएक्शन से बचा जा सकता है।

नीम के पानी से नहाएं

सर्दियों कुछ लोगों को स्किन पर रैशेज होने लगते हैं। इस तरह की एलर्जी को दूर करने के लिए हमेशा नीम के पानी से नहाएं। इसके अलावा आप नहाने के पानी में नीम का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। इससे आपको बेहतर लाभ मिलेगा।

स्किन को करें मॉइस्चराइज

नहाने के बाद हमेशा स्किन को मॉइस्चराइज करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे स्किन में रैशेज और खुजली की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में एलर्जी बढ़ने का खतरा रहता है।

हार्ड साबुन न लगाएं

स्किन एलर्जी से बचने के लिए सर्दियों में अधिक केमिकल युक्त साबुन और बॉडी वॉश का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा डैमेज हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article