Kis Vitamin Ki Kami Se Skin Dry Hoti Hai: ठंड के मौसम की शुरुआत होती ही हम देखते हैं कि लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना काफी अधिक करना पड़ता है। लोगों की त्वचा रूखी बेजान हो जाती है और दाने भी होने लगते हैं। हालांकि, इस दौरान त्वचा में ड्राइनेस होना सबसे आम समस्याओं में से एक है, जिसका समाना ज्यादातर लोग करते हैं। इसकी वजह लोगों की त्वचा में खुजली होने लगती है और पपड़ियां जमने लगती हैं। यह त्वचा, होंठ और एड़ियों की त्वचा फटने का कारण भी बनती है। आमतौर पर इस तरह की समस्याएं सर्द हवाओं के कारण होती है। ठंडी-ठंडी हवाएं त्वचा से नमी छीन लेती हैं, इसलिए त्वचा रूखी पड़ने लगती हैं। इसके अलावा, सर्दियों में लोग पानी का सेवन भी कम कर देते हैं, जिसकी वजह से स्किन ड्राई होने लगती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, त्वचा में बढ़ती ड्राईनेस का कारण शरीर में पोषण की कमी भी हो संकेत भी हो सकता है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ ऐसे विटामिन हैं जो त्वचा में नमी को बनाए रखने और हल्दी स्किन के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इनकी कमी से त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ड्राई स्किन किस विटामिन की कमी से होती है (Dry Skin Kis Vitamin Ki Kami Se Hoti Hai), इस लेख में इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
किस विटामिन की कमी से ड्राई स्किन होती है - Which Vitamin Deficiency Cause Dry Skin In Hindi
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, ऐसे कई जरूरी विटामिन हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं जैसे,
विटामिन ए (A)
यह विटामिन त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और रिपेयर करने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा में ड्राइनेस बढ़ती है और जलन देखने को मिल सकती है। पीले, लाल फल और हरी पत्तेदार सब्जियां पालक, गाजर, शकरकंद, और लाल मिर्च आदि में इसकी अच्छी मात्रा होती है। अंडे, मछली और सैल्मन आदि भी इसके अच्छे स्रोत हैं।
विटामिन सी (Vitamin C)
अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो इससे त्वचा में कोलेजन प्रोटीन का निर्माण नहीं है। इसकी कमी से त्वचा में नमी कम हो सकती है। त्वचा में रूखापन, खरीदारी और पपड़ीदार त्वचा देखने को मिल सकती है। खट्टे फल, आंवला, संतरा, मौसम्बी, अमरूद, नींबू, ब्रोकली और सब्जियों में यह अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन ई (Vitamin E)
यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को बाहरी पर्यावरणीय कारकों के कारण होने वाले नुकसान से बचाता है। इसकी कमी से भी त्वचा से जुडी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं, खासकर ड्राई स्किन। नट्स और बीज, बादाम, मूंगफली, कद्दू के बीज, लाल शिमला मिर्च, पालक, वनस्पति तेलों में यह पाया जाता है।
जिंक (Zinc)
यह एक आवश्यक मिनरल है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। यह भी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक न्यूट्रिएंट है। नट्स, कद्दू के बीज, अंडे, समुद्री फूड्स, मछली, दाल, दूध से बनी चीजें और साबुत अनाज आदि में यह भरपूर पाया जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
