हेल्थ

प्रेग्नेंसी के बाद इस तरह सैफ की बेगम ने घटाया था 16 किलो वजन, जानें बेबो का पोस्ट प्रेग्नेंसी वर्कआउट रूटीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद 3 महीने में 16 किलो वजन घटाकर सभी को चौंका दिया था। जानिए उनका पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस रूटीन।

Image

Kareena kapoor weight loss

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर अपने स्टाइल और फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी तरफ खिंचती रहती हैं। एक्ट्रेसेस अपने प्रेग्नेंसी लुक से भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। स्टाइलिश ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करने में बी-टाउन एक्ट्रेसेस पीछे नहीं रहती हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है। लेकिन पोस्ट प्रेग्नेंसी बी-टाउन एक्ट्रेस कुछ ही महीनों में वेट लॉस कर फिर से पहले जैसी बॉडी फिगर बना लेती हैं। जो आम महिलाओं के लिए कर पाना काफी मुश्किल होता है। करीना कपूर खान भी उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद 16 किलो वजन घटाकर फैंस को चौंका दिया था।

सैफ की बेगम ने घटाया 16 किलो वजन

करीना कपूर ने डिलिवरी के बाद 16 किलो वजन घटाकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने तैमूर के जन्म के 3 महीने के भीतर 16 किलो वजन घटाया था। वे तैमूर के जन्म के 3 महीने बाद काम पर लौट आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर वेट लॉस टिप्स के बारे में भी बताया था।

वेट लॉस जर्नी

बेबो का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं पांच साल का कैल्शियम लूज़ करती हैं। ऐसे में कैल्शियम की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है। तभी बॉडी को शेप में लाया जा सकता है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बेबो रोजाना सोने से पहले एक दूध पीती थीं।

बेबो की डायटिशियन ऋतुजा का कहना है कि दूध से बने उत्पादों में बहुत सी मात्रा में सीएलए होता है जो फैट बर्न करने में सहायक है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। ये वेट लॉस में कारगर साबित हो सकता है।

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के लिए ज्यादा वर्कआउट करना संभव नहीं होता है। ऐसे में पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस के लिए महिलाएं वॉकिंग कर सकती हैं। करीना भी वजन घटाने और एक्टिव रहने के लिए वॉकिंग करती थी। इसके साथ ही वो योग भी करती थीं। उनका मानना है कि योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article