Jaya kishori weight loss diet Bajra roti benefits (बाजरा के फायदे): अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, ऐसे में फिट रहने के लिए जया किशोरी बहुत ही खास रोटी खातीं हैं। जो वेट लॉस से लेकर आपके पाचन को दुरुस्त करने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है। कथावाचक जया किशोरी से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हसीनाएं भी फिट और पतला फिगर फ्लॉन्ट करने के लिए बाजरा खाती हैं। बाजरे की रोटी खाने से कई तरह की बीमारियों की छुट्टी हो जाती है, खासतौर से इसे सर्दियों में खाना तो बहुत ही अच्छा माना जाता है। यहां देखें बाजरे की रोटी खाने के गजब फायदे
बाजरा के फायदे, Jaya Kishori eats bajra roti Bajra khane ke fayde
पोषण से भरपूर
बाजरे की रोटी कई तरह के पोष्टिक तत्वों से मिलकर बनती हैं, सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट वाले बाजरा को खाने से शरीर हमेशा स्वस्थ्य रहता है।
पाचन दुरुस्त
अगर आपको पाचन से जुड़ी हुई कोई भी बीमारी है, जैसे गैस, एसिडिटी, अपच तो ऐसे में साबुत अनाज जैसे बाजरा बहुत ही ज्यादा रामबाण माना जाता है। बता दें कि बाजरे की रोटी पेट में जाकर अच्छी तरह से पच जाती है, और इसी का सेवन कर पेट में फंसी बाकि चीजें भी पच जाती हैं।
एनीमिया दूर होता है
बाजरे की रोटी में आयरन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, और यही कारण है कि बाजरा खाकर आपके शरीर में से खून की कमी दूर होती है। खून की कमी दूर होने पर आपको एनीमिया जैसी दिक्कतों से भी छुटकारा मिल सकता है, ज्यादातर महिलाओं को प्रेगनेंसी में बाजरा खाने की सलाह देते हैं।
मानसिक विकास
बच्चों को भी बाजरे की रोटी खिलाने के कई फायदे होते हैं, इनमें से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है शारीरिक और मानसिक विकास। बता दें कि बाजरा में मौजूद पोषक तत्व बच्चों की मेंटल और फिजिकल दोनों ही तरह की ग्रोथ में बड़ा हाथ रखते हैं।
वेट लॉस
क्योंकि बाजरा मोटा अनाज है, तो इसे डाइजेस्ट करने में गेहूं के मुकाबले थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है। और इसमें डाइजेशन दुरुस्त करने के साथ साथ भूख कम लगवाने के भी गुण मौजूद होते हैं। और जब आप कम खाते हैं, और अच्छी एक्सरसाइज वाली लाइफस्टाइल फॉलों करते हैं तो अपने आप ही वजन घट जाता है।
