Japanese Method To Control Blood Sugar : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर आज लोगों की एक आम समस्या बनता जा रहा है। ब्लड प्रेशर के कारण आपको कभी-कभी खतरनाक लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि इसका सीधा असर आपके हार्ट और किडनी पर देखने को मिलता है। हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण हाई ब्लड प्रेशर भी है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। आज हम आपको बीपी कंट्रोल करने का कारगर जापानी तरीका बताने जा रहे हैं।
क्या है जापानी तकनीक?
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जापान में प्रचलित इस कारगर तकनीक का नाम इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग है। ये आपके बीपी को कंट्रोल करने में सहायक हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है और कैसे काम करती है इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग?
क्या है इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग?
इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग यानी वॉक के बीच में कुछ देर का अंतराल ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है। इस तकनीक को जापान के दो प्रोफेसर हिरोशी नोज़े, और शिजुए मसुकी ने 2007 में इजाद किया था। इस तकनीक में आपकी वॉक को दो हिस्सों में बांटा जाता है। जिसमें पहला हिस्सा (तेज वॉक) पूरा करने के बाद एक गैप (सामान्य चाल) लिया जाता है। इसके बाद आपको बाकी की वॉकिंग को पूरा करना होता है।
ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग करने से आपके शरीर की नसें एक्टिव हो जाती हैं। जिससे शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर हो जाता है। आंकड़ों की मानें तो इससे ब्लड प्रेशर को सिस्टोलिक 9 mm Hg और डायस्टोलिक 5 mm Hg तक कम किया जा सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल लगातार कुछ महीने करने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है।
