हेल्थ

जमाई नं. 1 फेम अभिषेक मलिक शूटिंग के बिजी शेड्यूल में भी रहते हैं फिट, बताया कैसे रखते फिटनेस का ध्यान

Abhishek Malik Fitness Secret In HIndi: 'जमाई नं.1' फेम एक्टर अभिषेक मलिक ने अपने शूटिंग शेड्यूल के बीच फिट रहने के आसान और छोटे-छोटे टिप्स शेयर किए। जानिए कैसे बिना जिम जाए एक्टिव रहते हैं अभिषेक और फिटनेस को लेकर क्या है उनका नजरिया। साथ ही, शो और किरदार से जुड़ी खास बातें भी।

Image

Abhishek Malik Fitness Secret (फोटो: Instagram/ Abhishek Malik)

Abhishek Malik Fitness Secret In HIndi: टीवी एक्टर अभिषेक मलिक इन दिनों अपने नए शो ‘जमाई नं. 1’ की शूटिंग में खासे व्यस्त हैं। लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। अभिषेक ने हाल ही में बताया कि वो कैसे शूटिंग के लंबे और अनिश्चित घंटों के बीच भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं।

फिटनेस है प्राथमिकता

अभिषेक का मानना है कि फिटनेस सिर्फ जिम जाने तक सीमित नहीं होती। उन्होंने बताया कि फिट रहना मुझे मानसिक और शारीरिक तौर पर संतुलित बनाए रखता है, खासकर तब जब शूटिंग के घंटे लंबे और थकाऊ होते हैं। चूंकि शूटिंग के चलते उन्हें हमेशा जिम जाने का वक्त नहीं मिल पाता, इसलिए वो कुछ आसान तरीकों से खुद को एक्टिव बनाए रखते हैं।

सेट पर ही करते हैं एक्टिविटी

  • 15 मिनट की वॉक शूट के ब्रेक में
  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शॉट्स के बीच
  • सीढ़ियों का इस्तेमाल लिफ्ट की जगह
  • स्टेप-अप और स्क्वाट्स कुर्सी या दीवार के सहारे

अभिषेक ने बताया कि वह कभी-कभी मैं सेट पर ही उपलब्ध चीजों का इस्तेमाल करके एक्सरसाइज करता हूं, जैसे कुर्सी से स्क्वाट्स या दीवार के सहारे पुश-अप्स।

फिटनेस का मतलब सिर्फ सिक्स-पैक नहीं

उनका मानना है कि फिटनेस का मतलब केवल मस्कुलर बॉडी या एब्स नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी स्थिति है जहां आप खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। उनका कहना है कि छोटी-छोटी हेल्दी आदतें भी बड़ी हेल्थ बेनिफिट्स ला सकती हैं, बस नियमितता जरूरी है।

‘जमाई नं. 1’ है एक अनोखी कहानी

अभिषेक ने बताया कि उनका शो 'जमाई नं. 1' एक पारिवारिक ड्रामा है जो एकदम अलग एंगल से पेश किया गया है। उन्होंने बताया ये शो सास और दामाद के रिश्ते पर आधारित है, जो टीवी पर बहुत ही रेयर देखा गया है। अधिकतर धारावाहिक महिलाओं पर फोकस करते हैं, लेकिन ये शो एक पुरुष-केंद्रित कहानी दिखाता है।

Inputs: IANS

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article