हेल्थ

दिन में 2 बार खाने से पहले पानी में घोलकर पी लें ये सफेद चीज, शरीर की चर्बी का मिटा देगी नामोनिशान, हफ्तेभर में मिलेंगे बेहतरीन रिजल्ट

Isabgol Benefits For Weight Loss In Hindi: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको भूख बहुत अधिक लगती है तो ऐसे में यह सफेद चीज आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। भोजन से पहले इसका सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Image

Isabgol Benefits For Weight Loss In Hindi

Isabgol Benefits For Weight Loss In Hindi: जब वेट लॉस की बात आती है तो हमेशा फिटनेस एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि इसके लिए अपने खानपान पर कंट्रोल करना चाहिए। इसके लिए नियमित अपने दैनिक खुराक से थोड़ा कम खाने की जरूरत होती है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे कम खाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन भूख को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसके चलते कम नहीं खा पाते हैं। इसकी वजह से उनका वजन लगातार कम होने के बजाए बढ़ता रहता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर तेजी से वजन कैसे घटाएं।

आपको बता दें कि ऐसे में कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको भूख को कंट्रोल रखने और शरीर की चर्बी को पिघलाने में बहुत मदद मिल सकती है। जानी मानी हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉक्टर शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर तेजी से वजन घटाने के लिए एक देसी नुस्खा शेयर किया है। जिसका सिर्फ दिन में 2 बार सेवन करने से ही आपको जल्द वजन घटाने में मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

वजन घटाने के लिए खाएं ये सफेद चीज

डॉ. शिखा के अनुसार, अगर आप नियमित दिन में 2 बार इसबगोल की भूसी को पानी में मिलाकर पिएं, तो इससे आपको तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। यह वेट लॉस में कई तरह से आपकी मदद कर सकता है।

वजन घटाने के लिए इसबगोल के फायदे - Isabgol Benefits For Weight Loss In Hindi

जब आप आप पानी में इसबगोल को घोलकर पीते हैं, तो यह पेट में जाकर फूल जाता है। यह एक तरह का घुलनशील फाइबर होता है। यह पेट में जाने के बाद जेल जैसा बन जाता है और इससे पेट भरा महसूस होता है। यह हमारी भूख को दबा देता है। ऐसे में जब हम खाना खाते हैं तो अधिक खाने से बचते हैं। इसके अलावा, यह आंतों में जाने के बाद हमारी आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है और पाचन क्रिया में सुधार करता है।

यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक रामबाण नुस्खा है। यह शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकाल फेंकता है, जो शरीर में चर्बी के निर्माण में योगदान देती है। इसका सेवन करने से तेजी से वेट लॉस में बहुत मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए इसबगोल का सेवन कैसे करें - How To Consume Isabgol For Weight Loss In Hindi

इसका सेवन करने के लिए आपको एक गिलास सादा पानी लेना है। उसके बाद आपको इसमें 1 चम्मच इसबगोल की भूसी मिलानी है। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और तुरंत पी जाएं। ऐसा आपको दोपहर के भोजन से ठीक आधे घंटे पहले करना है। ठीक ऐसा ही आपको रात के खाने से आधे घंटे पहले करना है। नियमित ऐसा करने से आपका तेजी से वजन कम होने लगेगा।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article