हेल्थ

सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लें रसोई में रखे ये मसाले, मोम की तरह पिघल जाएगा शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट

वेट लॉस के लिए सुबह हेल्दी ड्रिंक्स पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आप रोजाना लेख में बताई गई ड्रिंक को पीना शुरू कर देते हैं, तो यह आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को तेजी से कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ड्रिंक और कैसे करें सेवन?

Image

Home Remedies for Weight loss

Photo : iStock

क्या आप अपनी निकले हुए पेट से परेशान हैं, और अब यह आपकी परेशानी का कारण बन चुका है। क्योंकि बढ़ा हुआ पेट हमारे लिए कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बनता है। जिससे हमें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए बढ़ा हुए पेट रोगों का घर न बन जाए उससे पहले आपको इसे कम कर लेना चाहिए।

आज हम आपको रसोई में रखे 2 ऐसे मसाले बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि आपने रोज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लिया तो यह आपके पेट में जमा चर्बी को तेजी से खत्म कर देंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं मसाले और क्या हैं उनके सेवन की विधि?

वजन कम करने के घरेलू उपाय - Home remedies for Weight Loss

1. वेट लॉस के लिए जीरा - Cumin for Weight Loss

रसोई में रखा हुए जीरा हमारी सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीरा आपके वजन को भी कम कर सकता है। जी हां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर जीरा आपके वजन को कम करने में काफी कारगर होता है। इसके अलावा इसका हाइपोलिपिडेमिक गुण हमारे शरीर में हाई फैट लेवल को तेजी से कंट्रोल कर देता है। यह हमारे वजन को कम करने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त करता है।

कैसे करें सेवन?

इसक लिए आप 1 गिलास पानी में 2 चम्मच जीरा डाल दें। अब इस पानी को आधा रह जाने तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर पी ले। आप इसमें 1 चुटकी सेंधा नमक मिलाकर भी पी सकते हैं।

2. वेट लॉस के लिए दालचीनी - Cinnamon for Weight Loss

दालचीनी का इस्तेमाल खड़े मसाले के तौर पर रसोई में किया जाता है। इस दालचीनी का प्रयोग हम अपने वजन को कम करने के लिए भी कर सकते हैं, यदि आप रोज सुबह दालचीनी की चाय बनाकर पीते हैं, तो यह आपके शरीर से चर्बी को तेजी से छांट देता है। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण और जिंक, विटामिन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व इसे वेट लॉस के लिए कारगर बनाते हैं। यदि आप नियमित तौर पर दालचीनी का सेवन करते हैं,तो कई बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।

कैसे करें सेवन?

1 गिलास पानी में 5 ग्राम तक दालचीनी का टुकड़ा डाल दें। इस पानी को 3-4 मिनट तक उबालें, जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें। अब इसमें आप नींबू मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article