International Day of Yoga 2023: करीना कपूर बॉलीवुड की फिट एंड गॉर्जियस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। करीना जितनी अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं उतना ही वो अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। करीना एक फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी फिटनेस का बेहद खास ध्यान रखती हैं। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को फिटनेस के लिए मोटिवेट करती रहती हैं। फिटनेस को बरकरार रखने के लिए करीना वर्कआउट के साथ साथ योग भी करती हैं। दो बच्चों की मां करीना योग को अपना फिटनेस मंत्र मानती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से करीना खुद को फिट रखती हैं।
इन योगासन की मदद से करीना खुद को रखती हैं फिट
सेतुबंधासन
रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करीना सेतुबंधासन का सहारा लेती हैं। सेतुबंधासन छाती, गर्दन, और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव लाता है। ये योगासन करीना की पसंदीदा योग है। करीना इस योग को नियमित रूप से अपने योग रूटीन में शामिल करती हैं।
मार्जरियासन
पेट की चर्बी को कम करने के लिए करीना मार्जरियासन करती हैं। यह योग मुद्रा प्लैंक में करना होता है। इस योग को करने के लिए पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर हथेलियों को कंधों के नीचे और घुटनों को हिप्स के नीचे रखें। फिर सांस लें, ऊपर देखने के लिए रीढ़ को मोड़ें। इसके बाद सांस छोड़ें, रीढ़ की हड्डी को इस तरह मोड़ें कि पीठ का आर्च बन जाए और गर्दन को नीचे की ओर करें। इस योगासन को करने से पीठ और गर्दन की मसल्स में स्ट्रेच होती है।
वृक्षासन
लव-हैंडल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करीना वृक्षासन करती हैं। वृक्षासन शरीर को संतुलित करता है। इसके साथ ही ये बैलेंस बनाता है और नर्व्स सिस्टम को ठीक रखता है।
नटराजासन
करीना कपूर स्ट्रेंथ, लचीलापन और बैलेंस बनाए रखने के लिए नटराजासन योग का सहारा लेती हैं। एक्ट्रेस हर दिन नटराजासन का अभ्यास करती हैं।
