हेल्थ

Holi 2024 Skin Rash Remedies: होली के रंगों से कट-फट गई है आपकी स्किन? घर पर स्किन रैश तो खुजली दूर करने के लिए फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 12, 2024, 06:50 PM IST

Skin Rash Home Remedies (रैशेज की समस्या): होली के रंगों से त्वचा अक्सर ही कट-फट जाती है और कई स्थितियों केमिकल वाले रंगों से लालपन और खुजली की दिक्कत भी हो सकती है। देखें स्किन रैशेज की समस्या दूर करने के लिए देखें रामबाण घरेलू नुस्खे।

Image

Rashes Home remedies for Holi 2024

Skin Rash Home Remedies for Holi 2024 (रैशेज की समस्या): मजाक-मस्ती और चमकीले रंगों से भरा होली का त्योहार बस आने ही वाला है। होली में यार-दोस्तों के साथ मिलकर रंग खेलने का मजा ही अलग होता है। हालांकि यही रंग कभी कभी आपकी त्वचा के लिए काफी हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। होली के रंगों में कई सारे केमिकल्स भी मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा पर कट लगाने से लेकर खुजली और रैशेज की समस्या पैदा कर सकते हैं। ऐसे में होली पर अगर आपकी भी स्किन पर कोई रैश या एलर्जी की समस्या होती है, तो ये रामबाण घरेलू नुस्खे आपके बहुत ही ज्यादा काम के हो सकते हैं। देखें होली पर स्किन का ध्यान कैसे रखें और रैशेज की समस्या दूर कैसे करें।

होली 2024 रैशेज की समस्या कैसे दूर करें, Home Remedies for Skin Rash on Holi 2024

दही

त्वचा को ठंडक पहुंचाने से लेकर स्किन रैश आदि तक के लिए दही का इस्तेमाल बहुत ही रामबाण होता है। आप होली खेलने के बाद रैशेज से बचने के लिए बेसन में दही मिलाकर उसे चेहरे पर लेप जैसे मल सकते हैं।

घी

घर के देसी घी में भी स्किन को पोषण पहुंचाने और स्किन की दिक्कतें दूर करने के गुण होते हैं। अगर आपको होली के रंगों से किसी भी प्रकार की जलन या लालपन महसुस हो रहा है। तो तुरंत चेहरे को अच्छे ठंडे पानी से धो लें और फिर उसके बाद स्किन पर घी से मालिश कर लें।

नारियल का तेल

होली के रंगों से छुट्टी पाने के लिए नारियल का तेल सबसे ज्यादा जबरदस्त होता है। जिसे आप रंग खेलने से पहले तो रंग खेलने के बाद भी त्वचा पर लगा सकते हैं और फायदा देख सकते हैं।

एलोवेरा

ग्वार पाठा या फिर एलोवेरा जेल भी स्किन रैशेज दूर करने में काफी फायदेमंद हो सकते हैं। ग्वार पाठा में कई सारे एंटी एलर्जी, एंटी बैक्टीरियल तो एंटी ऑक्सीडेंट्स वाले गुण भी मौजूद होते हैं।

ठंडे पानी की सेक

रैशेज पर जलन और लालपन को कम करने के लिए आप कुछ लगाने के बजाय ठंडे पानी या बर्फ की सेक भी कर सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article