हेल्थ

पेट की गर्मी कैसे दूर करें? इन सरल टिप्स से शांत कर सकते हैं पेट की गर्मी, बस ऐसे करना होगा फॉलो

How To Reduce Stomach Heat: पेट में गर्मी बढ़ने की वजह से कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। अपच, गैस, उल्टी-दस्त, कब्ज, ब्लोटिंग और सीने में जलन आदि इसके कारण होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। यहां जानें आप पेट की गर्मी को कैसे शांत कर सकते हैं।

Image

How To Reduce Stomach Heat

How To Reduce Stomach Heat: गर्मियों के मौसम में बढ़ता तापमान शरीर में गर्मी बढ़ने का भी कारण बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस दौरान शरीर के साथ-साथ आपकी आंतों में भी गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि, इसके लिए लिए सिर्फ मौसम का अधिक तापमान ही नहीं, बल्कि आपकी कुछ दैनिक आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। खानपान की खराब आदतें, जंक फूड, तला हुआ, नमकीन और मसालेदार भोजन आदि का गर्मियों में अधिक सेवन पेट में गर्मी बढ़ाने में योगदान देता है। इसकी वजह से कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। अपच, गैस, उल्टी-दस्त, कब्ज, ब्लोटिंग और सीने में जलन आदि इसके कारण होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। गर्मियों के मौसम में लोगों को अधिक पाचन संबंधी समस्याएं क्यों परेशान करती हैं अब शायद आप समझ गए होंगे। यह पेट की गर्मी बढ़ने की वजह से ही होता है। अब सवाल यह उठता है कि अगर पेट में गर्म बढ़ जाती है, तो इसे शांत कैसे कर सकते हैं? यहां जानें पेट को कूल रखने के लिए कुछ सरल टिप्स।

पेट की गर्मी कैसे दूर करें- How To Reduce Stomach Heat

हल्का भोजन करें

कोशिश करें कुछ दिन भोजन बहुत हल्का रखें। तला-भुना, मसालेदार भोजन करने से बचें। घर का बना सादा भोजन करें।

फल खाएं

फलों में डाइट्री फाइबर और पानी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। यह आंतों की गर्मी शांत करने में मदद करते हैं। ये प्रकृति में ठंडे होते हैं, इसलिए कोशिश करें कि इनका सेवन बढ़ाएं।

भरपूर पानी पिएं

पानी शरीर की गर्मा को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है। कोशिश करें कि पानी अधिक पिएं, लेकिन बहुत ठंडा या बर्फ का पानी पीने से बचें। यह गर्मी कम करने के बजाए बढ़ाने में योगदान देता है।

फलों का रस पिएं

इनका सेवन करने से आंतें डिटॉक्स होती हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। इसलिए कोशिश करें कि पानी के साथ-साथ फलों का रस भी पिएं।

प्रोबायोटिक्स लें

दही, छाछ, लस्सी आदि का सेवन करने से भी पेट की गर्मी शांत होती है। ये आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और गर्मी शांत करते हैं। ये पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत देते हैं।

हर्बल ड्रिंक्स पिएं

सौंफ का पानी, आंवला जूस, मेथी का पानी, पुदीना का पानी या इनकी हर्बल चाय पीने से भी आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। ये आपको जल्द आंतों की गर्मी से छुटकारा दिलाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article