हेल्थ

महंगे सप्लीमेंट छोड़ घर में ऐसे बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर, सस्ते में बरकरार रहेगी कमाल की फिटनेस

Homemade Protein Powder for Muscle Gaining : जिम जाने वाले लोग अक्सर सबसे पहले बहुत महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स की ओर मुड़ते हैं। जो उनकी फिटनेस को बरकरार रखने और मसल्स गेनिंग में काफी कारगर साबित होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा देसी प्रोटीन पाउडर बताएंगे जो मसल्स गेनिंग में काफी मदद कर सकता है।

Image

homemade protein powder

फिटनेस के लिए प्रोटीन इंटेक कितना जरूरी होता है ये बात हम सभी जानते हैं। हमारे रोजाना के खाने में प्रोटीन मौजूद होता है, लेकिन इसकी मात्रा हमारी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं होती है। यही कारण है कि अक्सर लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करना पड़ता है। लेकिन ज्यादातर प्रोटीन सप्लीमेंट काफी महंगे होते हैं, जिन्हें खरीद पाना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता है। यदि आप प्रोटीन के लिए कोई सस्ता और अच्छा विकल्प तलाश रहे हैं, तो हम आपको एक देसी प्रोटीन पाउडर बताने जा रहे हैं। जिसे रोजाना खाने से आपकी फिटनेस हमेशा बरकरार बनी रहेगी।

कैसे बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर?

इसके लिए सबसे पहले आप चने को मिक्सी में डालकर इनका पाउडर तैयार कर लें। इसके साथ आप इसमें केला, खजूर और मिठास के लिए गुड़ मिला सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें दूध डालकर इसे प्रोटीन शेक की तरह पी सकते हैं। इस तरह आपका देसी प्रोटीन शेक तैयार है, जो आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन दे सकता है।

प्रोटीन के फायदे

रोजाना अपना प्रोटीन इंटेक दुरुस्त करने से आपको शारीरिक कमजोरी से जल्द निजात मिल सकती है। इस देसी ड्रिंक में प्रोटीन के अलावा शरीर के लिए जरूरी अन्य पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। प्रोटीन न केवल आपकी कमजोरी को दूर करता है, बल्कि ये आपकी मसल्स ग्रोथ को भी बेहतर बनाने में कारगर होता है। आइए जानते हैं प्रोटीन के कुछ फायदे।

मसल्स गेनिंग

यदि आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको इस प्रोटीन पाउडर का सेवन रोजाना एक्सरसाइज के बाद करना चाहिए। ये आपको मसल्स गेनिंग में काफी मदद कर सकती है। इसके अलावा प्रोटीन हमारी हड्डियों के विकास में भी कारगर होता है, क्योंकि हड्डियों के निर्माण में प्रोटीन का अहम योगदान है।

वेट लॉस में हेल्प

यदि आप अपना प्रोटीन इंटेक बढ़ाते हैं, तो आपको वेट लॉस में भी काफी मदद मिल सकती है। क्योंकि प्रोटीन आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। जो आपके वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी होता है। यदि आप वेट लॉस जर्नी करना चाहते हैं, तो आपको प्रोटीन इंटेक पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article