बढ़े हुए वजन को कम करना बड़ा ही मुश्किल काम है। वहीं बात जब सर्दियों में वेट लॉस की हो तो यह और भी मुश्किल दिखने लगता है। क्योंकि सर्दियों में एक्सरसाइज करने का मन भला किसका करता है और इस मौसम में आपकी भूख और भी बढ़ जाती है। जिससे लोग अक्सर जमकर खाने लगते हैं। यदि आप भी सर्दियों में वजन कम करने का मन बना चुके हैं, लेकिन एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं। तो आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके वजन को तेजी से कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
1. चुकंदर
सर्दियों में आपने चुकंदर का जूस पिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका सेवन सलाद की तरह करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। आंकड़ों की मानें तो 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 43 कैलोरी और 0.2 ग्राम फैट और 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके साथ ही इसमें भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो वेट लॉस में काफी मदद करता है।
2. गाजर
सर्दियों में गाजर आपको भरपूर बाजार में देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद में हल्दी मीठी गाजर फाइबर की खान होती है। जी हां आपको वजन कम करने के लिए गाजर को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बना लेना चाहिए।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
वेट लॉस करने के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व फाइबर होता है। इसलिए आपको ऐसी सब्जियों का चयन करना चाहिए, जो आपके वजन को कम करने में कारगर साबित होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सरसों, मेथई और केल इनमें फाइबर भरपूर होता है। इसलिए इन्हें खाने से वेट लॉस तेजी से होता है।
4. मूली
मूली एक लो कैलोरी फूड है लेकिन फाइबर की खान है। यह आपके डाइजेशन को दुरुस्त करने का काम करती है। यह आपके पेट की चर्बी को कम करने के साथ-साथ पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस आदि से छुटकारा दिलाती है।
5. अमरूद
खाने में बेहद स्वादिष्ट फल अमरूद फाइबर की मात्रा में काफी ऊपर है। इसमें आपकी जरूरत का लगभग 12% फाइबर मौजूद होता है। सर्दियों के सीजन में आपको रोजाना कम से कम 1-2 अमरूद का सेवन करना चाहिए। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
