गेहूं छोड़ जया किशोरी ने खाई इस काले आटे की रोटी, जानें कैसे तय किया फैट से फिट का सफर

Jaya Kishori Fitness: कथावाचक जया किशोरी को आज भला कौन नहीं जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज एकदम फिट दिखने वाली जया किशोरी पहले इतनी फिट नहीं थी। जी हां एक समय उनका वजन काफी बढ़ गया था। जिसे उन्होंने एक स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो कम किया। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Nov 23 2024, 07:55 IST
जया किशोरी ने कैसे किया वजन कमImage Credit : Instagram01 / 07

जया किशोरी ने कैसे किया वजन कम

दुनिया भर में चर्चित कथावाचक जया किशोरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी सुरीली आवाज के साथ ही उनकी फिटनेस भी दुनिया भर में चर्चा का विषय रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया किशोरी हमेशा से ऐसी नहीं थीं, इस गजब की फिटनेस के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

मोटिवेशनल गुरुImage Credit : Instagram02 / 07

मोटिवेशनल गुरु

कथावाचक के साथ-साथ जया किशोरी एक शानदार मोटिवेशनल गुरु भी हैं। वह अपने वीडियो के माध्यम से लगातार लोगों को जीवन को बेहतर जीने के तरीकों के बारे में बताती रहती हैं।

शानदार फिटनेसImage Credit : Instagram03 / 07

शानदार फिटनेस

29 साल की जया किशोरी एक शानदार फिटनेस की मालिक हैं। उनकी गजब की फिटनेस देख अच्छे-अच्छे लोगों के छक्के छूट जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी व्यस्त दिनचर्या के बाद भी वह अपनी फिटनेस को कैसे बरकरार रखे हुए हैं?

एक समय हुआ था वेट गेनImage Credit : Instagram04 / 07

एक समय हुआ था वेट गेन

इतनी फिट दिखने वाली जया किशोरी ने एक समय काफी वजन बढ़ा लिया था। जिसे स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सरसाइज के द्वारा उन्होंने कंट्रोल किया है।

इस आटे की खाई रोटीImage Credit : Instagram05 / 07

इस आटे की खाई रोटी

जया किशोरी ने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान अपने आटे को बदल दिया था। जी हां उन्होंने इस दौरान गेहूं के आटे की जगह बाजरे के आटे से बनी रोटियों का सेवन किया था। जिसने वेट लॉस में उनकी काफी मदद की।

क्रैश डाइट को किया फॉलोImage Credit : Instagram06 / 07

क्रैश डाइट को किया फॉलो

जया किशोरी ने अपना वेट लॉस करने के लिए क्रैश डाइट को भी फॉलो किया था। यह वेट लॉस करने का एक बहुत तेज तरीका है। हालांकि सेहत पर पड़े असर के कारण उन्होंने इसे जल्दी ही छोड़ भी दिया।

डेली एक्सरसाइज का सहाराImage Credit : Instagram07 / 07

डेली एक्सरसाइज का सहारा

जया किशोरी अपना वजन कम करने के लिए न केवल डाइट पर ध्यान देती थीं, बल्कि इस दौरान उन्होंने एक्सरसाइज का भी सहारा लिया। वह वेट लॉस के लिए रोजाना 1 घंटे एक्सरसाइज जरूर करती थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!