हेल्थ

Weight loss tips: सिर्फ एक हफ्ते में दिखने लगेंगे पतले, वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये टिप्स, तेजी से घटेगा वजन

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 1, 2023, 03:15 PM IST

अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।

Image

वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये टिप्स (Source:istock)

Weight loss tips: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। भारी संख्या में लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं। वेट लॉस के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं। इसके साथ ही कई और नुस्खे भी अपना कर वजन घटाना चाहते हैं। हालांकि वर्कआउट और तमाम तरह के नुस्खे अपनाने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिल पाने से लोग काफी निराश हो रहे हैं। कई लोग ये सोचते हैं कि सिर्फ एक हफ्ते में वजन घटा लें और जल्दी से जल्दी फैट से फिट दिखें। सही जानकारी नहीं होने की वजह से लोग वजट घटाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। अगर आप भी एक हफ्ते में तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर वजन घटा सकते हैं। ऐसे में जानिए कि किन टिप्स को फॉलो कर आप वजन घटा सकते हैं।

वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये नुस्खे

सौंफ और पुदीने का पानी

सौंफ और पुदीने का पानी वजन घटाने में बहुत कारगर साबित होता है। ये डिटॉक्स वाटर की तरह काम करता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। इसके लिए पुदीना की 2-3 पत्तियों और 1 चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे छान लें और फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आप एक हफ्ते में तेजी से वजन घटा सकेंगे।

लौकी का चीला

फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर लौकी वेट लॉस में फायदेमंद साबित होता है। ये शरीर को कई तरह से पोषित करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसलिए आप अपने नाश्ते में लौकी का चीला को जरूर शामिल करें।

फाइबर से भरपूर फूड्स

अगर आप हफ्ते भर में वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में रागी इडली, वेजिटेबल उपमा, दलिया जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

ग्रीन टी/मसाला चाय

ग्रीन टी/मसाला चाय वेट लॉस में काफी कारगर साबित होती है। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन घटाने में मदद करती है। ग्रीन टी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो वजन कम करने में काफी मदद करते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article