हेल्थ

जब लू लग जाए तो क्या करें, कैसे उतारें लू, जानें लू से बचने का रामबाण उपाय

Home Remedies For Heat Stroke: गर्मियों में सबसे ज्यादा खतरा लू का रहता है। तेज धूप और गरम हवाओं की चपेट में आने की वजह से ज्यादातर लोगों को लू लग जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप खुद को लू से बचा सकते हैं।

Image

Home Remedies For Heat Stroke

Home Remedies For Heat Stroke: देशभर में गरम हवाओं ने अभी से ही अपना प्रकोप बरसाना शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप और गरम हवाओं की वजह से ज्यादातर लोगों का मन घर से बाहर निकलने का नहीं करता, लेकिन नौकरीपेशा और स्कूल-कॉलेज जाने वालों को घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। तेज धूप और गरम हवाओं की वजह से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू लगने पर बुखार, अकड़न, दर्द और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि लू से कैसे बचा जाए। अब घबराने की बात नहीं है, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप लू से तुरंत राहत पा सकते हैं।

लू उतारने के लिए घरेलू नुस्खें - Home Remedies For Heat Stroke

प्याज का रस (Onion Juice)

लू से छुटकारा दिलाने में प्याज का रस रामबाण माना जाता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में प्याज का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं लू लगने पर प्याज के रस को हाथ, पैर के तलवे और कानों के पीछे मलने से शरीर का तापमान कम होता है। इसके साथ इसके रस को पीने से भी काफी आराम मिलता है।

सौंफ का पानी (Fennel Seeds Water)

लू लगने पर सौंफ का पानी पीना भी कारगर माना जाता है। इसके लिए सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इस पानी का सेवन करें। इससे लू से तुरंत आराम मिलेगा।

धनिया-पुदीने का रस (Coriander and Mint Juice)

धनिया और पुदीने का रस पीने से भी लू से आराम मिल सकता है। इसके लिए धनिया और पुदीने के रस में चुटकी भर चीनी मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article