हेल्थ

जरूरत से ज्यादा हैं दुबले? वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, 3 हफ्ते में बढ़ेगा 5-10 किलो वेट

How to Gain weight: वजन घटाने से लेकर वजन बढ़ाने तक में डाइट काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Image

How to gain weight

How to Gain weight: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से जहां एक तरफ वजन तेजी से बढ़ता है तो वैसे ही दूसरी तरफ वेट भी काफी तेजी से कम होता है। वजन घटाना हो या फिर बढ़ाना दोनों में डाइट काफी अहम रोल प्ले करता है। दुबलेपन की समस्या से परेशान लोग वजन बढ़ाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ता है। अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप तेजी से वजन बढ़ा सकते हैं। इस डाइट की मदद से आप 3 हफ्ते में 5-10 किलो वजन बढ़ा सकते हैं।

1900 कैलोरी डाइट

वजन बढ़ाने के लिए सुबह सुबह नाश्ते में भीगे नट्स और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। इसमें 5 से 6 बादाम, 2 अखरोट, 2-3 खजूर और 4-5 मुनक्का को शामिल करें। इसका सेवन आप हर्बल टी के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा आप नाश्ते में अंकुरित मूंग, सोयाबीन और चना, 4-5 अंडे 1 गिलास दूध के साथ, 1 कटोरी दलिया या ओट्स, 1-2 बेसन चीला, पनीर या आलू के पराठे, पुदीने की चटनी भी खा सकते हैं।

वहीं ब्रेकफास्ट में आप 200-250 ग्राम मिक्स फ्रूट चाट का सेवन करें।

नाश्ते में 70-80 ग्राम चिकन,राजमा के साथ मौसमी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 2-3 रोटी या एक कटोरी चावल का भी सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही दही और सलाद को भी डाइट में जरूर शामिल करें।

वहीं, स्नैक्स में एक चम्मच मिक्स बीज, मुट्ठी भर नट्स, भुने हुए चने, माखाना या मूंगफली को शामिल कर सकते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article