हेल्थ

Weight Gain Tips: नहीं बढ़ रहा वजन? शरीर दिखने लगा है हड्डियों का ढांचा, तो आज ही करें इस खास स्मूदी का सेवन

Weight Gain Tips: दुबलापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ पाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपकोकेला, एवोकाडो और पीनट बटर की स्मूदी के बारे में बताने जा रहे हैं जो हड्डियों के ढांचे को भी फौलादी शरीर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

Image

Weight Gain Tips

Weight Gain Tips: एक तरफ जहां कुछ लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए दुबलापन शर्मिंदगी का कारण बन रहा है। दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन बावजूद इसके उनका वजन नहीं बढ़ पाता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह के फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, साथ ही कई बार बाजार में मिलने वाले प्रोटीन का भी सेवन करते हैं लेकिन फिर भी मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी स्मूदी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन कर आप तेजी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं फलों की स्मूदी की। फलों की स्मूदी में कैलोरी के साथ-साथ जरूरी पोषण भरपूर मात्रा में होता है। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट के साथ ही कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। वजन बढ़ाने के लिए केला, एवोकाडो और पीनट बटर की स्मूदी पीना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। जानें फलों की स्मूदी बनाने का आसान तरीका।

केला, एवोकाडो और पीनट बटर स्मूदी कैसे बनाएं रेसिपी

सामग्री

केले- 2 मीडियम साइज

एवोकाडो- 1/2

दूध एक कप

पीनट बटर- 1 बड़ा चम्मच

चिया बीज- 1 चम्मच

मिठास के लिए- 3-4 खजूर या 1-2 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

फलों की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार लें। इसके बाद इसमें केला, एवोकाडो, पीनट बटर और दूध डालें। अब मिठास के लिए इसमें अपनी पसंद की चीज डालें। ब्लेंडर का ढक्कन बंद करके इसे स्मूथ टेक्सचर आने तक ब्लेंड करें। इसके बाद इसे स्मूदी जार में डालें और ऊपर से पानी में भीगे चिया सीड्स से इसे गार्निश करें और इसका आनंद लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपका वजन तेजी से बढ़ जाएगा।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article