घर में आपने सुना होगा कि दूध रोजाना पीना चाहिए हमें ऐसी सलाह अक्सर दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा आखिर क्यों किया जाता है। हमारे यहां दूध पीने को लेकर इतना क्यों जोर दिया जाता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध एक सम्पूर्ण आहार है, जिसका मतलब है कि दूध में विटामिन-सी और आयरन को छोड़कर बाकी सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही यह हमारे वजन को भी कम करने में काफी कारगर होता है। हालांकि दूध में कैलोरी भरपूर मात्रा में होती हैं, जिससे यह वजन बढ़ाने का कारण हो सकता है। लेकिन यदि आपने दूध में कुछ चीजों को मिलाकर सेवन कर लिया तो यह आपके वेट लॉस का सबसे कारगर उपाय बन सकता है। आइए जानते हैं 4 ऐसी चीज जिन्हें दूध में मिलाकर पीना वेट लॉस के लिए काफी कारगर हो सकता है।
वेट लॉस के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीज - 4 things to add in Milk for Weight Loss in Hindi
1. दूध में मिलाएं बादाम - Milk with Almond for Weight Loss

Almond mix milk for weight loss
वेट गेन करने के लिए आपने बादाम वाला दूध जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं, कि यह आपके बढ़े हुए वजन को भी कम कर सकता है। जी हां बादाम में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट आपके शरीर में फालतू चर्बी को नहीं जमने देता है। इसलिए आपको नाश्ते के दौरान 1 गिलास दूध 5-7 बादाम मिलाकर पीना चाहिए।
2. दूध में मिलाएं हल्दी - Milk with Turmeric for Weight Loss

Turmeric mix milk for weight loss
चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पीना चाहिए, ऐसा आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना देता है। जी हां हल्दी में मौजूद थर्मोजेनिक गुण हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं। जिससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में हल्दी डालकर पिएं।
3. दूध में मिलाएं शहद - Milk with Honey for Weight Loss

Honey mix milk for weight loss
शहद नेचुरल मिठास के लिए जाना जाता है। इसलिए आपको चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने की सलाह अक्सर दी जाती है। यदि आप मोटापा से परेशान हैं, तो आपको 1 गिलास दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। शहद में मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करते हैं।
4. दूध में मिलाएं अलसी के बीज - Milk with Flax Seeds for Weight Loss

Flax seeds mix milk for weight loss
दूध में अलसी के बीज या उनका पाउडर मिलाकर पीना भी आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। जिसका कारण अलसी के बीज में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फाइबर की भरपूर मात्रा आपको दिन भर भूख नहीं लगने देती है। यही कारण है कि आप ओवर ईटिंग से बचते हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
