हेल्थ

Health Tip of the day: सर्दी में कितना गुड़ खाना चाहिए, इन चीजों में करेगा फायदा

How Much Jaggery To Eat Daily: सर्दियों में गुड़ का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने और सेहत को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना कितनी मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए? यदि नहीं तो हम आपको बताएंगे कि सर्दी में कितना गुड़ खाना चाहिए और ये किन चीजों में फायदा करता है।

how much jaggery to eat in winter

सर्दियों में रोज कितना गुड़ खाना चाहिए?

How Much Jaggery To Eat Daily: सर्दियों का मौसम आते ही गुड़ की मांग अपने आप बढ़ जाती है। कहीं तिल-गुड़ से बनी मिठाई तो कहीं गुड़ वाली चाय हमारी डाइट का हिस्सा बन जाती है। हमारे यहां गुड़ को सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि सेहत का खजाना माना जाता है। लेकिन फिर सवाल ये आता है कि सर्दी में गुड़ कितनी मात्रा में खाना चाहिए? इसके साथ ही यह भी जानें कि गुड़ किस तरह की समस्याओं में फायदा करता है? आइए जानते हैं इसे आसान भाषा में...

सर्दियों में गुड़ क्यों माना जाता है फायदेमंद

आयुर्वेद में गुड़ की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए ठंड के मौसम में यह शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करता है। गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दी में कमजोर होती इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। यही कारण है कि सर्दी के मौसम में उपयोगी दादी-नानी के नुस्खों में गुड़ का इस्तेमाल जरूर शामिल होता है।

गुड़ खाने के फायदे

  • पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदा पहुंचाता है।
  • सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं में राहत देता है।
  • खून की कमी दूर करने में मदद करता है।
  • जोड़ों के दर्द में भी गुड़ असरदार माना जाता है।

सर्दी में रोज कितना गुड़ खाना चाहिए?

एक हेल्दी और वयस्क व्यक्ति के लिए सर्दी के दिनों में रोजाना 20 से 30 ग्राम गुड़ (एक छोटा टुकड़ा) खाना पर्याप्त माना जाता है। गुड़ का सेवन आप सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर में खाने के बाद कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से वजन बढ़ने और शुगर लेवल बिगड़ने का खतरा हो सकता है, इसलिए खाने में गुड़ की मात्रा संतुलन बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article