हेल्थ

Walking Benefits: रोजाना कितने कदम चलना सेहत के लिए है फायदेमंद? जान लें वॉकिंग के फायदे

Walking Benefits: फिट और हेल्दी रहने के लिए वॉक करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में जानिए रोजाना कितने कदम चलना चाहिए? वॉक करने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

Image

Walking Benefits

Walking Benefits: ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि वॉक करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। फिट और हेल्दी रहने के लिए वॉक करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर्स भी रोजाना वॉक करने की सलाह देते हैं। वॉक करने से आप ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। रोजाना वॉक करने से वजन घटाने में मदद भी मिलती है और साथ ही शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि रोजाना कितने कदम चलना चाहिए? ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताने जा रहे हैं कि रोजाना कितना कदम चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

रोजाना कितना कदम चलें

1. रोजाना 10000 कदम चलने से कई तरह की बीमारियों का खात्मा होता है। वॉकिंग से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम रहता है।

2. रोजाना वॉक करना वेट लॉस में भी कारगर साबित होता है। 10000 कदम चलने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मोटापे से जुड़ी बीमारियां दूर होती है।

3. रोजाना वॉक करने से मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। चलने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

4. रोजाना 10000 कदम चलने से मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहता है। वॉक करने से स्ट्रेस लेवल दूर होता है। ऐसे में रोजाना टहलें।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article