हेल्थ

डायबिटीज के लिए रामबाण हैं ये घर में तैयार ड्रिंक्स, शरीर से खींच लेंगी बढ़ा हुआ शुगर लेवल, पहले ही दिन से इंसुलिन की होगी छुट्टी

Heathy Drink for Diabetes : डायबिटीज के लिए यदि आप दवाइयां खाकर परेशान हो चुके हैं तो आपको हमारे बताए ये होममेड ड्रिंक्स जरूर ट्राई करने चाहिए। यदि आप कुछ दिन लगातार इन ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका शुगर लेवल तेजी से नीचे आ जाएगा। आइए जानते हैं कौन-से हैं ड्रिंक्स?

Image

Homemade drinks for diabetes

Photo : iStock

खानपान और लाइफस्टाइल के बदलाव के कारण डायबिटीज आज एक बड़ी समस्या बनता जा रही है। WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की मानें तो साल 2019 में लगभग 15 लाख लोग डायबिटीज के चलते काल के गाल में समा गए। आपको बता दें कि डायबिटीज अपने आप में कोई बीमारी नहीं है बल्कि इसकी वजह से बहुत सी बीमारियां पैदा हो जाती हैं। यह आपकी किडनी और लिवर पर काफी बुरा असर डालती है। यदि आप चाहते हैं कि आप इस तरह की समस्याओं से बच सकें तो आपको कुछ होममेड ड्रिंक्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी है ड्रिंक्स और कैसे करें तैयार?

डायबिटीज के लिए होममेड ड्रिंक्स - Home made drinks for Diabetes in Hindi

हर्बल चाय - Herbal Tea

यदि आप रोज सुबह दूध वाली चाय पीने के आदी हैं, तो आपको अपनी इस आदत को आज ही बदल देना चाहिए। आज हम आपको एक शानदार हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। इसके लिए आप घर में कैमोमाइल, हिबिस्कस, अदरक या पेपरमिंट से बनी चाय पीएं।

वेजिटेबल जूस - Vegetable Juice

यदि आप सुबह फलों का जूस पीना पसंद करते हैं, तो आपको नाश्ते में वेजिटेबल जूस को जरूर स्थान देना चाहिए। सब्जियों में शुगर की मात्रा न के बराबर होती है, जो आपकी इस गंभीर बीमारी को खत्म करने में आपकी मदद करती है।

नींबू पानी - Lemon Water

रोज सुबह उठकर यदि आप 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे आपका डाइजेशन मजबूत होता है, और साथ ही आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। विटामिन-सी से भरपूर यह ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करती है, जिससे आपकी डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article