हेल्थ

लूज मोशन से बार-बार टॉयलेट जाकर हो गई पलती? तुरंत राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Loose Motion Home Remedies In Hindi: बार-बार शौच जाने की वजह से शरीर में पानी और पोषक तत्वों की भारी कमी हो जाती है। यह शरीर में कमजोरी और अन्य स्थितियों का भी कारण बनता है। ऐसे में लोग इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानें लूज मोशन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे।

Image

Home Remedies To Get Rid Of Loose Motion

Loose Motion Home Remedies In Hindi: गर्मियों के मौसम में उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं लोगों को बहुत जल्दी हो जाती हैं। इस दौरान मौसम का तापमान होने की वजह से शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। शरीर में पानी की कमी से लूज मोशन की समस्या होना बहुत आम बात है। इसके अलावा, इस दौरान फूड पॉइजनिंग और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी हो जाती हैं, जिसकी वजह से पतला मल आता है और बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा महसूस होती है। लेकिन इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार शौच के लिए जाने की वजह से शरीर में पानी और पोषक तत्वों की भारी कमी हो जाती है। यह शरीर में कमजोरी और अन्य स्थितियों का भी कारण बनता है। ऐसे में लोग इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर लूज मोशन से जल्द राहत कैसे पाएं। आपको बता दें कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप आसानी से लूज मोशन रोक सकते हैं। आप बिना-किसी दवा गोली के घरेलू नुस्खों के इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में जानें लूज मोशन रोकने के लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे।

लूज मोशन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies To Get Rid Of Loose Motion In Hindi

छाछ पिएं

इस अद्भुत ड्रिंक को पीने से पेट की गर्मी शांत होती है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने में भी मदद करती है। इसे पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और मल को सख्त करने में मदद मिलती है। यह लूज मोशन से जल्द राहत प्रदान करती है।

दही खाएं

दही को प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से लूज मोशन से छुटकारा पाने में मदद मिल सकता है। अगर आप दही में एक चम्मच इसबगोल सत को मिलाकर खाते हैं, तो इससे आसानी से पतला और पानी जैसा मल आने की समस्या जल्द दूर हो सकती है। इसबगोल को अच्छी तरह दही में फूलने दें उसके बाद इसका सेवन करें।

केला खाएं

केला फाइबर से भरपूर होता है और पचने में आसान होता है। यह मल को भारी और सख्त करने में मदद करता है। केला का पेस्ट बनाकर अगर आप घी और जायफल का पाउडर मिलाकर खाते हैं, तो इससे बहुत जल्द फायदा मिलेगा।

नींबू पानी पिएं

दिनभर नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी बना रहेगा। लूज मोशन की समस्या में इसका सेवन बहुत लाभकारी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article