हेल्थ

Gastric Problem: खाना खाने के बाद बनने लगती है पेट में गैस? इन उपायों से पाएं राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 10:10 PM IST

Gastric Problem : खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में गैस की परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है। इस स्थिति में पेट में काफी ज्यादा दर्द, ऐंठन जैसी परेशानी होती है। ऐसी परेशानी को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं गैस बनने की परेशानी कैसे करें कम?

Image

खाने के बाद गैस की परेशानी कैसे करें कम?

KEY HIGHLIGHTS
  • नींबू पानी गैस की परेशानी को कम कर सकता है कम
  • मेथी के पानी से पाएं पेट में गैस से छुटकारा
  • नारियल पानी पीने से नहीं बनती है पेट में गैस

Gastric Problem : खाने के बाद कुछ लोगों के पेट में गैस बनने लगती है, जिसकी वजह से पेट में दर्द, एसिडिटी, अपच जैसी परेशानी महसूस होती है। ऐसे में पेट में गैस बनने की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको खाने के बाद पेट में गैस बनती है, तो इसके लिए आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपचार की मदद से पेट में गैस बनने की परेशानी को कम कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताएंगे, जिससे पेट में गैस बनने की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं खाने के बाद पेट में गैस बनने की परेशानी कैसे करें कम?

खाने के बाद गैस बनने की परेशानी कैसे करें कम?

खाने के बाद गैस बनने की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

मेथी का पानी

खाने के बाद अगर आपको गैस बनने की समस्या होती है, तो इसके लिए आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खाने के तीन घंटे बाद या पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी के दानों को गर्म कर लें। इसके बाद इस पानी को पिएं। इससे गैस बनने की परेशानी दूर हो सकती है।

अजवाइन और सेंधा नमक का पानी

खाने के बाद गैस बनने की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन और सेंधा नमक का पानी आपके लिए प्रभावी हो सकता है। इशके लिए 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच सेंधा नमक डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबालकर पिएं। इससे गैस बनने की परेशानी दूर होगी।

नारियल का पानी

गैस बनने की परेशानी को दूर करने के लिए आप नारियल का पानी पी सकते हैं। यह गैस बनने की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

नींबू पानी

खाने के बाद पेट में गैस बनने की परेशानी को कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 नींबू को निचोड़ दें। इससे आपको गैस से तुरंत आराम मिल सकता है। खाने के बाद गैस बनने की परेशानी को कम करने के लिए आप इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article