कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा एक प्रकार का फैट होता है, जो एक लिपिड के रूप में होता है। खाने के अलग-अलग प्रकार से कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में आता है। जो हमारे शरीर के लिए अलग-अलग काम करने में मदद करता है। शरीर के लिए जरूरी विटामिन-डी का निर्माण भी कोलेस्ट्रॉल के कारण ही हो पाता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है। जिसे HDL और LDL के नाम से जाना जाता है। HDL हमारे लिए अच्छा तो वहीं LDL हमारी सेहत के लिए खराब साबित होता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
फाइबर फूड्स का सेवन
फाइबर से भरपूर चीजें हमारे शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद करते हैं। जैसे आप ओटमील, दलिया और ब्राउन राइस जैसी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको बैड कोलेस्ट्रॉल से निजात मिल सकती है। इसके अलावा फाइबर से भरपूर कुछ फल भी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
लहसुन का सेवन
कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नाम का तत्व आपके हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। लहसुन की 1-2 कली आप सुबह खाली पेट जरूर खाएं।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स यानी मेवा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। वहीं इसमें मौजूद हेल्दी फैट आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करता है। ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करता है। बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
