Toffee-Chocolate Addiction: बच्चों (Childrens) की कुछ अच्छी आदतों से जहां माता-पिता (Parents) काफी खुश होते हैं, तो वहीं उनकी कुछ खराब आदतों (Kids Bad Habits) से वह काफी नाराज और परेशान भी रहते हैं। टॉफी-चॉकलेट (Toffee-Chocolate) खाना भला किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन अगर ये अधिक मात्रा में खाय जाए तो ये सेहत के लिए खतरनाक है। बच्चे इस बात को नहीं समझते हैं और जमकर टॉफी-चॉकलेट (Toffee-Chocolate Addiction) आदि खाते हैं। ज्यादा टॉफी-चॉकलेट खाने वाले बच्चों के माता-पिता उनकी इस गंदी आदत से काफी परेशान होते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उनके मन में ये होता है कि वह अपने बच्चों में इस गंदी आदत को कैस छुड़ाएं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि अगर आपके घर में भी कोई बच्चा ज्यादा टॉफी-चॉकलेट खा रहा है तो आप उसकी इस खराब और गंदी आदत को कैसे छुड़ाएं।
इन तरीकों से छुड़ाएं बच्चों के ज्यादा टॉफी-चॉकलेट खाने की गंदी आदत
नुकसान के बारे में बताएं
किसी भी बच्चे को अगर प्यार से कोई बात समझाएं तो वह करीब-करीब हर बात मान ही लेते हैं। अगर आपका बच्चा भी ज्यादा टॉफी-चॉकलेट खा रहा है और वह इस गंदी आदत को नहीं छोड़ रहा है तो आप उसे इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। कहते हैं कि प्यार में बड़ी ताकत होती है। अगर आप प्यार से उसे समझाएंगे तो वह इस गंदी आदत को तुरंत छोड़ देगा।
बच्चे की पहुंच से टॉफी-चॉकलेट को रखें दूर
टॉफी-चॉकलेट खाने की बच्चे की इस गंदी आदत को छुड़ाने के लिए सबसे पहले आपको इस तरह की चीजों को उसकी पहुंच से दूर रखना होगा। अगर ये चीजें उसके पास रखी होंगी हैं तो बच्चा उसे बार-बार खा सकता है।
बच्चे को दें गिफ्ट
आप बच्चे की इस गंदी आदत को इस तरह से छुड़ा सकते हैं कि अगर आप टॉफी-चॉकलेट नहीं खाओगे तो आपको गिफ्ट मिलेगा। बच्चों को गिफ्ट बहुत पसंद होते हैं और वह इस खराब आदत को छोड़ देंगे।
बच्चे को खिलाएं फल और ड्राई फ्रूट्स
आप बच्चे को फल और ड्राई फ्रूट्स खिलाएं और साथ ही उसे इसके फायदे भी बताएं। आप उसके ये भी बताएं कि टॉफी और चॉकलेट ज्यादा खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है।
