लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल हमारे लिए कई तरह की बीमारियों की वजह बनता जा रहा है। इसमें से ही एक बड़ी वजह है हाई यूरिक एसिड। जिससे आज बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। शरीर में यदि यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगे तो आपके जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। हाई प्रोटीन डाइट लेने पर हमारे शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके अलावा यूरिक एसिड मोटापा, शराब और कुछ दवाएं भी बढ़ाने का काम करती हैं। यदि आप यूरिक एसिड से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू नुस्खे जो आपकी इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।
यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Uric Acid in Hindi
भरपूर पानी पिएं
यूरिक एसिड से निपटने का सबसे आसान उपाय भरपूर पानी पीना है। शरीर में पानी की भरपूर मात्रा एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को शरीर से बाहर करने का काम करती है। क्योंकि यूरिक एसिड को छानकर बाहर करने का काम किडनी द्वारा किया जाता है। इसलिए पानी हमारी काफी मदद कर सकता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका हाई यूरिक एसिड से निजात दिलाने में कारगर रामबाण उपाय है। इसमें मौजूद एसिड की मात्रा आपके यूरिक एसिड को खत्म करने का काम करती है। यह आपके शरीर में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को तोड़कर बाहर करने का काम करता है। इसके लिए आप रोजाना एक चम्मच सेब का सिरका पानी में मिलाकर पिएं।
प्रोटीन रिच फूड को डाइट से हटाएं
यदि आप यूरिक एसिड से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट से हाई प्रोटीन फूड्स को हटा देना चाहिए। इसकी जगह आप खट्टे फल और फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करें। एनिमल बेस्ड प्रोटीन हमारे शरीर में सबसे ज्यादा यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
