सिर दर्द होने पर अक्सर लोग कहते हैं कि एक कड़क अदकर वाली चाय मिल जाए तो सिर दर्द से राहत मिले। क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो सिर दर्द से राहत पाने के लिए चाय का सहारा लेते हैं। यदि हां तो आपको इस आदत को बदलना चाहिए। मौसम के इस बदलाव में आपको कई बार अचानक सिर में दर्द होने लगता है, जिसके पीछे हम कोई कारण भी नहीं जान पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। यदि आप भी अक्सर सिर में होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं, और इससे राहत पाने के लिए आपको हमेशा पेन किलर का सहारा लेना पड़ता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है, जो आपके सिर दर्द की समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं सिर दर्द ठीक करने के लिए घरेलू उपाय..
सिर दर्द के घरेलू उपाय - Home Remedies for Headache
गर्म पानी
क्या आप जानते हैं कि शरीर में हुई पानी की कमी के कारण भी सिर में दर्द हो सकता है। जी हां इंडियन जर्नल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, शरीर में हुई पानी की कमी के कारण लोगों के दिमागी रुप से सोचने और कार्य करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए आप आपको 1 गिलास गर्म पानी सिप करते हुए पीना चाहिए। आप देखेंगे कि पानी का गिलास खत्म होने से पहले आपका सिर दर्द ठीक हो जाएगा।
हर्बल चाय
हर्बल चाय का इस्तेमाल केवल वजन कम करने के लिए करने वालों को जानना चाहिए कि यह आपके सिर दर्द को भी तेजी से कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 1 टुकड़ा अदरक और 4-5 तुलसी के पत्ते को अच्छे से उबालें। इस तरह तैयार हर्बल चाय पीने से आपका सिर दर्द तेजी से ठीक होता है।
बर्फ की सिकाई
सिर दर्द के लिए आपके फ्रिज में रखी काफी काम आ सकती है। आपको इसके लिए एक आइस बैग तैयार कर लेना है और इससे अपने सिर के नीचे गर्दन के आसपास सिकाई करनी है। यह आपके सिर दर्द को तेजी से ठीक कर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
