हेल्थ

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को साफ कर देंगे ये 3 पत्ते, हार्ट अटैक जैसी समस्या का नहीं रहेगा खतरा

Bad Cholesterol Control: कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक तेजी से बढ़ती समस्या है। जिससे आपको हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे का प्रयोग जरूर करना चाहिए आज हम आपको 3 ऐसे पत्तों के बारे में बताएंगे जो आपको कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम कर सकते हैं।

Image

home remedies for cholesterol

Home remedies for Cholesterol: आज भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल ये कुछ मुख्य कारण हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बनते हैं। कोलेस्ट्रॉल आज तेजी से बढ़ती एक आम समस्या बनता जा रहा है। हाई कोलेस्ट्रॉल से हमारी रक्त वाहिनियों में रुकावट होने लगती हैं, जो लंबे समय में हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति का भी कारण बन सकती है। इसके अलावा स्ट्रोक और अन्य गंभीर हार्ट की समस्याओं का कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर बन सकता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल का आयुर्वेद में कारगर इलाज संभव है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे पत्तों का वर्णन देखने को मिलता है, जो आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

तुलसी के पत्ते

तुलसी का सेवन आयुर्वेद में हजारों सालों से किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्ते कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी कारगर साबित होते हैं। आप रोजाना 4-5 तुलसी के पत्तों को चबाकर या उसका रस निकालकर सेवन कर सकते हैं।

करी पत्ता

करी पत्ता आयुर्वेद में कई तरह के फायदों वाला जाना जाता है। इसका सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिलती है। करी पत्ते में हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो इसे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के कारगर बनाते हैं। यह आपके नसों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं।

गिलोय के पत्ते

बुखार उतारने के लिए गिलोय का इस्तेमाल आपने जरूर किया होगा। गिलोय एक प्राकृतिक ज्वर नाशक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में कारगर साबित होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गिलोय के पत्तों का आप काढ़ा या चूर्ण सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article