हेल्थ

Holi 2024 Pregnancy Tips: प्रेग्नेंट महिलाएं होली खेलते वक्त रखें इन खास बातों का ध्यान, नहीं बिगड़ेगी आपकी और बच्चे की सेहत

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 18, 2024, 08:44 AM IST

Holi 2024 Pregnancy Tips: होली के त्योहार की धूम चारों ओर अभी से देखने को मिल रही है। ऐसे में होली का मजा लेने के साथ साथ खासतौर से प्रेग्नेंट महिलाओं को कुछ बातों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता भी हो सकती है। देखें प्रेग्नेंसी में होली कैसे खेलें, प्रेग्नेंसी हेल्थ टिप्स।

Image

Holi 2024 pregnancy safety tips for expecting mothers

Holi 2024 Pregnancy Tips: होली के त्योहार की खुशियां जोरों पर हैं, ऐसे में हर कोई होली खेलने के बढ़िया प्लान बना रहा है। हालांकि होली पर मजा करने के साथ साथ कुछ चीजों का खास ध्यान रखना भी बहुत जरूरी हो सकता है। खासतौर से अगर आप या आपके घर में कोई प्रेग्नेंट है तो। वैसे तो प्रेग्नेंसी में होली खेलना कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। लेकिन बावजूद इसके आपको कुछ खास सेफ्टी टिप्स फॉलो करनी पड़ सकती है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। ऐसे में यहां देखें प्रेग्नेंसी में होली कैसे खेले, प्रेग्नेंसी टिप्स होली 2024 इन हिंदी।

प्रेग्नेंसी में होली कैसे मनाएं, How to celebrate Holi in Pregnancy

रंगों से बचें

होली पर प्रेग्नेंट महिलाओं के रंग खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन इस समय में आपको खासतौर से किसी भी प्रकार के केमिकल वाले रंगों से बचना ही चाहिए। केमिकल वाले रंगों में लेड, मर्क्यूरी, ग्रीस जैसे अन्य हानिकारक टॉक्सिन्स भी होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए खराब हो सकते हैं। आप नेचुरल ऑर्गेनिक रंगों से होली खेल सकती हैं।

डाइट का ख्याल

त्योहारों पर खाने पीने का कुछ अलग ही मजा होता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में होली खेल रही महिलाओं को अपनी डाइट में से ज्यादा मीठा और बहुत तला गला खाना अलग ही रखना चाहिए। हो सकता है कि, आपको ऐसा खाना खाकर उल्टी या एसिडिटी की दिक्कत हो। इसी के साथ प्रेग्नेंसी में आप होली पर भांग पीने से भी बचे ताकि बच्चे पर कोई बुरा असर न पड़े।

गीली होली न खेलें

प्रेग्नेंसी में गीली पानी वाली होली खेलना भी नुकसानदायक हो सकता है। गीली होली खेलते वक्त गिरने या फिसलने की संभावना ज्यादा हो सकती है। वहीं इसी के साथ साथ इस बदलते मौसम में ठंडे पानी में भीगने से वायरल, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि का खतरा बढ़ सकता है।

भीड़ में रखें ध्यान

होली पार्टी में अक्सर ही बहुत भीड़-भाड़ होती है, ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को इस तरह की जगहों पर जाने से बचना ही चाहिए। ऐसा इसलिए भी आपको ज्यादा आवाज से दिक्कत हो सकती है, वहीं एक्जर्शन भी काफी परेशान कर सकता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article