हेल्थ

Holi 2024: होली खेलने से पहले और बाद में बालों का कैसे रखें ध्यान? जान लें हेयर केयर टिप्स

Holi Hair Care Tips in Hindi: होली के रंग, चाहे वह सूखे या पानी के रूप में हो, रंगों में मौजूद रसायन आपके बालों और त्वचा को शुष्क करते हैं।

Image

फोटो सोर्स- Pexels

Holi Hair Care Tips: होली रंगों का त्योहार है। रंगों में भीग कर अपनों संग खुशियां बांटने के इस त्यौहार में हमें अपना भी ध्यान रखना होता है। कपड़ों और जूतों पर से तो होली के रंग चले जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये रंग और रंगों में मौजूद केमिकल्स आपकी त्वचा और बालों को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। हमें होली की मस्ती में ये नहीं भूलना चाहिए कि हमें अपने शरीर का भी ख्याल रखना है।

Hair Care tips for Holi

होली के सूखे रंग हो या फिर गीले, हमारे बालों के संपर्क में जरूर आते हैं। ऐसे में हमें ये जानना जरूरी है कि होली की मस्ती में हम अपने बालों को खराब होने से कैसे बचाएं। अगर आप भी अपने बालों से प्यार करते हैं तो हमारे ये टिप्स आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं:

होली खेलने से पहले बालों का कैसे रखें ध्यान (Pre Holi Hair Care)

1.होली खेलने से पहले अपने बालों को ऑयलिंग कर लें। तेल आपके बालों पर रंग नहीं चढ़ने देगा साथ ही यह उन्हें डैमेज होने से भी बचाएगा।

2. महिलाओं के लिए ये सलाह है कि बालों में तेल लगाने के बाद उन्हें खुला रखने की बजाए बांध कर जूड़ा बना लें। इससे बालों में रंग नहीं जाएगा।

3. होली खेलने से पहले अगर आप अपने सिर को स्कार्फ या टोपी आदि से ढक लें तो बेहतर होगा। यह बालों के लिए एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन का काम करेगा।

होली खेलने के बाद बालों का यूं रखें ध्यान (Post Holi Hair Care)

1. बालों को अच्छे से धोएं। बाल धुलने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। ये रंग को और पक्का करते हैं। हमेशा नॉर्मल पानी से ही बाल धुलें।

2. बाल धुलने के लिए हार्ड शैंपू के इस्तेमाल से बचें। आप ऐसा शैंपू यूज करें जो बालों में नमी रखे। जो बालों की ड्राइनेस को खत्म कर सके।

3. बालों में शैंपू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी करें।। कंडीशनर रंगों से ड्राई हो चुके आपके बाल को मुलायम बनाते हैं।

4. बाल धुलने के बाद कंघी करने से बचें। दरअसल रंग के कारण जो बाल ड्राई हो जाते हैं वो कंघी करने पर टूट जाते हैं। ऐसे में कंघी करने से बचना चाहिए।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article