हेल्थ

Mint Drinks: पेट की समस्या दूर करने से लेकर दिमाग को रखे ठंडा, जानिए पुदीने का शरबत पीने के फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 13, 2023, 02:46 PM IST

Benefits of Mint Drink in Hindi: मिंट एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर किचन में चटनी बनाने के लिए किया जाता है। पुदीने में कई गुण होते हैं । ये पत्ते आपके खाने को पचाने में कारगर होते हैं। इसके साथ ही यह पेट की कई समस्याओं के इलाज में भी उपयोगी है। आज हम पुदीने की पत्तियों के फायदों के बारे में जानेंगे-

Image

Mint Drinks Benefits: पुदीना का शरबत पीने से क्या फायदा होता है?

Benefits of Mint Drink: तेज गर्मी से राहत पाने के लिए पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह शरीर में पानी की पूर्ति करता है, साथ ही इसे हाइड्रेटेड रखने का काम भी करता है। गर्मियों में ठंडक महसूस करने के लिए पुदीने के पेय का सेवन जरूर करना चाहिए।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पुदीने का सेवन करने से ठंडक तो मिलती ही है साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहता है। साथ ही इसके सेवन से एसिडिटी, पानी की कमी और आलस्य की समस्या दूर होती है। पुदीना सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्वाद बढ़ाने का भी काम करता है। इसके लिए आप तरह-तरह के हेल्दी और टेस्टी पुदीने के ड्रिंक तैयार कर सकते हैं, जो शरीर में पानी की पूर्ति कर तरोताजा करने में मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं सेहत के खजाने से भरपूर पुदीना ड्रिंक्स और उनके फायदों के बारे में-

गर्मियों में पिएं पुदीने से तैयार ये ड्रिंक्स

पुदीने की छाछ

पुदीना एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और उसे हाइड्रेट रखने का काम करता है। पुदीने को अगर छाछ में मिलाकर पिया जाए तो यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। इससे कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही यह शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाने में भी मददगार है।

पुदीना शिकंजी

पुदीना शिकंजी चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए एक बेहतरीन पेय है। इस ड्रिंक से शरीर में पानी की पूर्ति होती है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रोलाइट्स में संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पैरों की ऐंठन, जलन और कमजोरी को दूर करने में मददगार है। साथ ही यह आपको गर्मी से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।

पुदीने से सत्तू का शरबत

अगर पुदीना डालकर सत्तू का शरबत बनाया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सत्तू और पुदीना दोनों ही शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं। इसके अलावा ये पेट को स्वस्थ रखने का भी काम करते हैं। इसके साथ ही पुदीने से बना सत्तू सिरप शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है। साथ ही इससे आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article