वेट लॉस करने के लिए हर्बल चाय पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए लोग तरह-तरह की हर्बल चाय का सेवन करते हैं। हर्बल चाय हमारे लिए इसलिए फायदेमंद होती हैं, क्योंकि ये चाय अलग-अलग हर्ब्स से तैयार होती हैं। हर्बल चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने और इम्यूनिटी को दुरुस्त करने का काम करते हैं। यही कारण है कि हर्बल चाय हमारे लिए वेट लॉस में काफी फायदेमंद साबित होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी तेज कर सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी है वह चाय और कैसे करें सेवन?
वेट लॉस के लिए जीरा चाय - Cumin Tea for Weight Loss in Hindi
शरीर में जमा चर्बी को कम करने के लिए आप रोज सुबह दूध और अदरक वाली चाय की जगह जीरा चाय का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स की मानें तो जीरा चाय रोजाना पीने से आपको 15 दिन में अपना फैट तेजी से बर्न होता हुआ दिखाई देता है। जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको वजन कम करने में काफी मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि जीरा चाय का निर्माण कैसे किया जाए और इसका सेवन करने का सही तरीका क्या है?कैसे तैयार करें जीरा चाय - How to make Cumin Tea
- इसके लिए सबसे पहले रात में 1 गिलास पानी में 2 चम्मच जीरा डालकर रख दें।
- सुबह इस पानी को गैस पर रखकर अच्छे से उबालें।
- पानी जब आधा रह जाए तो उसे छान लें।
- अब इस पानी में आप 1 चम्मच शहद मिला सकते हैं।
- इसके अलावा आप स्वाद के लिए इसमें 1 चुटकी सेंधा नमक भी मिला सकते हैं।
कब और कैसे करें सेवन?
जीरा चाय का सेवन आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप दिन में यदि जीरा चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपको बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। यह आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करके आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी दुरुस्त करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
