हेल्थ

Hemoglobin : अपने आहार में लें ये पोषक तत्व, शरीर में कभी नहीं होगी हीमोग्लोबिन की कमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 12:00 AM IST

Hemoglobin Levels: अनार, सेब, खुबानी, केला, अंगूर और तरबूज जैसे फलों में हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार लाने की ताकत होती है। इसके स्तर को बढ़ाने के लिए यह फल बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आयरन युक्त भी होते हैं, जिनमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है।

Image

इन चीजों को खाएंगे तो नहीं होगी हीमोग्लोबिन की कमी

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या होता है जब आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है
  • कुछ खाद्य पदार्थ हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में करते हैं मदद
  • हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आयरन युक्त फलों का सेवन फायदेमंद

Hemoglobin: रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला आयरन युक्त प्रोटीन हीमोग्लोबिन आपके ब्लड को लाल रंग देने का काम करता है। यह ऑक्सीजन ले जाने और इसे बॉडी के सभी पार्ट्स में ले जाने के लिए जिम्मेदार होता है। ऑक्सीजन के परिवहन के साथ-साथ यह कार्बन डाइऑक्साइड को सेल्स से फेफड़ों में निष्कासन के लिए ले जाता है। असल रूप में हीमोग्लोबिन एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो हेल्दी लाइफ जीने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर किडनी में समस्या होने की आशंका बढ़ जाती है। कुछ चीजों को डाइट में शामिल करके आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

हीमोग्लोबिन की कमी होने से क्या होता है?

हीमोग्लोबिन का लेवन जब गिरने लगता है तो शरीर के भागों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल पाना मुश्किल हो जाता है, जिसके चलते चक्कर आना, थकान, सांस की तकलीफ, सिरदर्द, हार्ट बीट तेज होना और येलो स्किन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर इसे एनीमिया कहते हैं।

हीमोग्लोबिन के लिए अच्छी हैं ये चीजें

चुकंदर-

चुकंदर में कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी 1,2,3,4 और फास्फोरस उच्च मात्रा में पाया जाता है। ये पोषक तत्वों का खजाना है। इसे पकाकर या कच्चे सलाद के रूप में खाया जा सकता है। रोजाना एक गिलास चुकंदर का रस पीना बेहद फायदेमंद बताया जाता है।

खजूर-

खजूर में आयरन और विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है। रोजाना सुबह दो या तीन खजूर को खाने पर इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और यह हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में भी मदद सकता है।

तिल के बीज-

आयरन की कमी को पूरा करने में तिल का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन बी 6, ई, सेलेनियम और फोलेट पाये जाते हैं। इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आप तिल के बीजों को पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसका सेवन करें।तिल के बीजों को भूनकर शहद के साथ मिक्स करके भी लिया जा सकता है।

ब्रोकली-

ब्रोकोली आयरन, विटामिन, फोलिक एसिड और बी-कॉम्प्लेक्स का जबरदस्त सोर्स होती है। इस सब्जी में विटामिन ए, सी और मैग्नीशियम जैसे कई और भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें फाइबर भी होता है, जो वेट लॉस और डाइजेशन में सुधार करने में सहायक होता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आहार में ग्रीन वेजिटेबल्स जैसे- सरसों, पालक, ब्रोकली और अजवाइन को जोड़ा जा सकता है, जो आयरन के समृद्ध स्रोत हैं। वहीं मोरिंगा की पत्तियां भी हीमोग्लोबिन लेवल और रेड ब्लड सेल्स काउंट को सुधारने में आपकी मदद कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article