हेल्थ

वेट लॉस करने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये देसी मसाला, बर्फ की तरह पिघल जाएगी पेट पर जमा चर्बी

वजन कम करने के लिए यदि आप महंगी डाइट और हैवी एक्सरसाइज कर करके थक चुके हैं, तो आज हम आपको इसका एक कारगर और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जी हां यदि आप दूध के साथ दालचीनी मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

weight loss drink

खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण आज मोटापा की समस्या बहुत से लोगों में देखी जा रही है। ज्यादा वजन के कारण बाहर निकला हुआ पेट न केवल हमारे लुक को खराब करता है, बल्कि ये कई और भी कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ध्यान रखें इसके लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी अपने खानपान का भी ध्यान रखना है। यदि आप वेट लॉस करने का ट्राई कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप दूध और दालचीनी से तैयार कर सकते हैं। ये आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है।

दूध और दालचीनी का प्रयोग

यदि आप रात में सोने से पहले दूध पीते हैं, तो ये दूध ही आपका वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकता है। जी हां वेट लॉस के लिए यदि आप दूध में दालचीनी मिक्स करके पीते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। दूध और दालचीनी से तैयार ये हेल्दी ड्रिंक आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे वेट लॉस के लिए कारगर है दूध और दालचीनी और कैसे करें इनका सेवन?

ट लॉस के लिए दूध और दालचीनी - Cinnamon Mix Milk for Weight Loss in Hindi

आमतौर पर दूध का इस्तेमाल वेट गेन के लिए कारगर माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से यह एक असरदार वेट लॉस ड्रिंक बन जाता है। दूध और दालचीनी से बनी ये हेल्दी ड्रिंक रोज रात में पीने से आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। हाई मेटाबॉलिज्म के कारण आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।

दूध और दालचीनी ड्रिंक कैसे बनाएं?

दूध और दालचीनी को मिक्स करके वेट लॉस ड्रिंक तैयार करने के लिए आप 1 गिलास दूध में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस दूध को पैन में डालकर 5 मिनट तक अच्छे से उबालें। इस तरह आपकी वेट लॉस ड्रिंक तैयार है इसे ठंडा करके सोने से पहले पिएं। दूध और दालचीनी के इस ड्रिंक से आपको कई और तरह के फायदे भी मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article