हेल्थ

घंटों मेहनत और भूखा रहकर भी नहीं कम हो रहा बैली फैट, तो अपनाएं ये डाइट हैक तेजी से कम होगा कमर का साइज

Diet Hacks For Weight Loss: वजन कम करने वालो को पता होगा कि बाकी शरीर का वजन कम करना तो आसान है लेकिन पेट को कम करना सबसे मुश्किल काम है। ऐसे में यदि आप कोई आसान रास्ता तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ डाइट हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके बैली फैट को तेजी से कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

Image

diet tips for weight loss

वेट लॉस जर्नी कर रहे लोग सबसे ज्यादा परेशान अपने बैली फैट को लेकर होते हैं, क्योंकि यह एक ऐसी समस्या है जिससे निजात पाना सबसे मुश्किल साबित होता है। पेट पर जमा चर्बी न केवल आपके लुक को खराब करती है, बल्कि यह आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम में भी डाल देती है। इससे आपके लिवर, किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर मोटापे को कंट्रोल करने की सलाह सबसे पहले देते हैं। आज हम आपको डाइट से जुड़े कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं, जो आपकी पेट की चर्बी को तेजी से छांटने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वेट लॉस के लिए डाइट - Healthy Diet For Weight Loss

दिन की शुरुआत नट्स के साथ

यदि आप अपने दिन की शुरुआत में 1 मुट्ठी नट्स यानी मेवा के साथ करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। जी हां इसके लिए आप बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बीजों को करें डाइट में शामिल

आप अपनी रोजाना की डाइट में 20 ग्राम कद्दू और सूरजमुखी के बीजों को भी शामिल करें। फाइबर से भरपूर यह बीज आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखते हैं साथ ही यह आपको बार-बार भूख लगने से भी बचाते हैं। इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे आपको ओवरईटिंग से बचते हैं।

सुबह-सुबह खाएं फल

सुबह अपनी डाइट में आपको एक फल जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि कौन सा फल खाना है इसका चुनाव आप अपनी पसंद से कर सकते हैं। हालांकि आपको ऐसे फल का चुनाव करना चाहिए, जो फाइबर से भरपूर हो। ऐसा करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, और आपको वेट लॉस में आसानी होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article