वजन बढ़ना आज के समय में एक बेहद कॉमन समस्या है। जिसके पीछे खानपान से लेकर लाइफस्टाइल तक दोनों चीजें जिम्मेदार होते हैं। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज दोनों का सहारा लेते हैं। वहीं आज कुछ वेट लॉस के नए तरीके भी आ गए हैं, जिनसे आप वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। आज हम आपको वेट लॉस का काफी आसान उपाय बताने जा रहे हैं। आज हम आपको नाश्ते में खाने के लिए कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए वेट लॉस का कारगर उपाय साबित हो सकती हैं। हमारी दिन भर की मील में ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी और हेल्दी मील होता है। इसलिए जरूरी है कि इसे काफी सावधानी से चुनना चाहिए। यदि ब्रेकफास्ट हेल्दी है तो यह आपकी वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं 4 देसी ब्रेकफास्ट जो आपकी वेट लॉस में मदद कर सकते हैं।
पोहा
यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको नाश्ते में पोहा जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि इंडियन घरों में पोहा काफी ज्यादा खाया जाने वाला नाश्ता है। जिसका कारण है कि ये खाने में काफी हल्का और हेल्दी भी होता है। फाइबर से भरपूर पोहा रोजाना खाने से आपको वेट लॉस में हेल्प मिल सकती है।
ओट्स
जल्दी और हेल्दी नाश्ता चाहिए, तो आपको ओट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। वेट लॉस के लिए ओट्स एक कारगर फूड साबित होता है। आप ओट्स का सेवन मीठा या नमकीन दोनों तरह से कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि मीठा ओट्स बनाते समय इसमें चीनी की जगह नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करें।
चीला
चीला भारतीय घरों में खूब पसंद किया जाने वाला नाश्ता है। जिसे लोग स्वाद के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीला न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये आपकी वेट लॉस में भी हेल्प कर सकता है। बेसन और मूंग दाल से बना चीला आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना देता है।
अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स हमारे लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हैं। मूंग दाल, चना, लोबिया, मक्का जैसी चीजों को 1 दिन पहले भिगोकर अगले दिन अंकुरित होने के बाद खाएं। इस तरह आपके लिए एक एक शानदार हेल्दी नाश्ता तैयार हो जाता है। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ये नाश्ता आपकी वेट लॉस में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
