हेल्थ

Health benefits of Panchamrit: हृदय से लेकर त्वचा, बाल आदि की समस्या में भी रामबाण है पंचामृत, जान लें चमत्कारी फायदे

Health benefits of Panchamrit (पंचामृत के फायदे): पंचामृत ग्रहण करने से सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी से लेकर त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी पंचामृत को बहुत चमत्कारी माना गया है। यहां देखें पंचामृत ग्रहण करने के फायदे क्या हैं और पंचामृत के पांच तत्वों का सेवन कर किन गंभीर बीमारियों से राहत मिल सकती है।

Image

Health benefits of panchamrit janmashtami bhog panchamrut ke fayde tulsi milk curd benefits

Health Benefits of Panchamrit: मंदिरों में अक्सर ही आपने भी पंचामृत या चरणामृत का प्रसाद ग्रहण किया ही होगा। हालांकि पंचामृत का सेवन न केवल प्रसाद के तौर पर बल्कि औषधि के रूप में भी किया जा सकता है। जी हां पंचामृत के पांच तत्वों के सेवन को आयुर्वेद में भी हृदय से लेकर त्वचा, बाल और इम्यूनिटी आदि के लिए रामबाण माना गया है। विस्तार से यहां देखें पंचामृत ग्रहण करने के से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं, वहीं पंचामृत के पांच तत्व क्या है और ये कैसे बनता है।

पंचामृत के पांच तत्व

पंचामृत नाम से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, किसी ऐसी चीज की बात हो रही है। जो पांच तत्वों से मिलकर बनी है और अमृत समान है। पंचामृत दूध, घी, शक्कर, शहद और दही को मिलाकर बनाया जाता है। इसी के साथ इसमें तुलसी भी ड़ाली जाती है। पांच बेहद पौष्टिक तत्वों से मिलकर बने पंचामृत का सेवन हिंदू धर्म में बहुत मान्यता रखता है। इसी के साथ कई रोगों के निवारण में भी इसे असरदार माना गया है।

पंचामृत के फायदे, Benefits of panchamrut ke fayde

  • पंचामृत का सेवन करने से शरीर को कई तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है। पंचामृत में मिलाएं जाने वाले पांचों तत्वों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पंचामृत का सेवन कर इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
  • पंचामृत से स्नान करने पर शरीर अत्यधिक शुद्ध होता है, एवं बेहतरीन ढंग से काम करने लगता है।
  • नियमित रूप से और उचित मात्रा में पंचामृत का सेवन करने पर बालों पर भी बहुत अच्छा असर होता है। पंचामृत से बाल जल्दी काले और घने हो जाते हैं।
  • पंचामृत के सेवन को मानसिक विकास में भी सहायक माना गया है।
  • पुरुषों द्वारा पंचामृत का सेवन करने से वीर्य की ताकत पर अच्छा असर होता है।
  • गर्भवति महिलाओं के लिए भी ये लाभकारी माना गया है। हालांकि प्रेगनेंसी में इसका सेवन अपने डॉक्टर से पूछ कर ही करें।
  • पित्त दोष की दिक्कत है, तो उसमें भी पंचामृत का सेवन असरदार साबित हो सकता है।
इसी के साथ साथ पंचामृत को कैंसर, हार्ट अटैक, डायबिटीज, कब्ज, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं को कुछ हद तक कम करने में सहायक माना गया है। हालांकि पंचामृत का सेवन भी आपको नियमित मात्रा में ही करनी चाहिए। ज्यादा पंचामृत पान करने के उल्टे परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखकर ही इसका सेवन कम कम मात्रा में करना चाहिए।
TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article