हेल्थ

शरीर की इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है इलायची वाला दूध, नियमित पीने से मिलेंगे गजब के फायदे

Cardamom Milk Health Benefits In Hindi: आपने अक्सर लोगों को दूध में हल्दी, दालचीनी, जायफल पाउडर आदि उबालकर पीते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी दूध में इलायची उबालकर इसका सेवन किया है? आपको बता दें कि इलायची वाला दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है, जानें इसके फायदे।

Image

Benefits Of Drinking Cardamom Milk

Cardamom Milk Health Benefits In Hindi: सुबह नाश्ते की बात हो या रात को सोने से पहले बेड टाइम ड्रिंक की, दूध हम सभी के सबसे पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। भले ही व्यक्ति कुछ भी न खाएं और सिर्फ एक गिलास दूध पी ले, तो इससे एक समय के भोजन जितने ही लाभ मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट तीनों ही संतुलित मात्रा में होते हैं। साथ ही, यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। इसलिए दूध को एक संपूर्ण मील माना जाता है। यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है और आंतरिक रूप से मजबूत बनाता है। वहीं, अगर आप दूध में कुछ मसाले डालकर पिएं, तो इसके लाभ कई गुणा अधिक बढ़ जाते हैं। आपने अक्सर लोगों को दूध में हल्दी, दालचीनी, जायफल पाउडर आदि उबालकर पीते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी दूध में इलायची उबालकर इसका सेवन किया है? आपको बता दें कि इलायची वाला दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका नियमित सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इलायची वाला दूध पीने के फायदे क्या-क्या होते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

इलायची वाला दूध पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Cardamom Milk In Hindi

बीपी रखे कंट्रोल

यह दूध मैग्नीशियम, पोटेशियम और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। जिन लोगों को अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक अद्भुत ड्रिंक है।

नींद से जुड़ी समस्याएं करे दूर

रात में सोने से पहले इलायची वाला दूध पीने से मस्तिष्क रिलैक्स होता है। यह तनाव और एंग्जायटी को कम करता है और आपको जल्दी सुलाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है। इसका नियमित सेवन करने से वायरल संक्रमण, फ्लू और कई अन्य गंभीर रोगों से बचाव में मदद मिलती है।

आंत स्वास्थ्य के लिए अच्छा है

गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए इलायची दूध बहुत लाभकारी होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।

शरीर की गंदगी निकाले बाहर

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इलायची वाला दूध शरीर के लिए एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। इसे पीने से टॉक्सिन्स और हानिकारक कण शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article