हेल्थ

मोटापे से पाचन और त्वचा की हर परेशानी का देसी इलाज है ये आुयर्वेदिक वटी, गंभीर बीमारियों को हमेशा रखेगी दूर

Benefits Of Arogyavardhini Vati Uses In Hindi: आयुर्वेद में एक ऐसी औषधि है, जो एक साथ कई बीमारियों पर असर करती है जैसे मोटापा, पाचन, त्वचा, लीवर और खून से जुड़ी समस्याएं। इसका नियमित, डॉक्टर की सलाह से किया गया सेवन शरीर को अंदर से साफ करता है और संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ देता है। अगर आप भी देसी और प्राकृतिक इलाज की तलाश में हैं, तो यह वटी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Arogyavardhini Vati Uses And Benefits In Hindi

Benefits Of Arogyavardhini Vati Uses In Hindi: आजकल जिंदगी की भागदौड़ और उल्टा-सीधा खानपान हमारी सेहत पर सीधा असर डाल रहा है। पेट खराब रहना, बार-बार मुंह पर पिम्पल्स निकलना या वजन तेजी से बढ़ना ये सब आज हर दूसरे इंसान की समस्या बन चुकी है। ऐसे में लोग अक्सर महंगी दवाएं या डाइट प्लान आजमाते हैं, लेकिन असर जल्दी नजर नहीं आता। अगर आप भी इन सब परेशानियों से जूझ रहे हैं और किसी देसी, भरोसेमंद इलाज की तलाश में हैं, तो आयुर्वेद में इसका जवाब है - आरोग्यवर्धिनी वटी। यह एक छोटी सी आयुर्वेदिक गोली है, जो शरीर को अंदर से ठीक करती है और गंभीर बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करती है।

आरोग्यवर्धिनी वटी के फायदे व उपयोग - Arogyavardhini Vati Uses And Benefits In Hindi

मोटापे को जड़ से करता है कम

वजन घटाना जितना जरूरी है, उतना ही मुश्किल भी लगता है। लेकिन आरोग्यवर्धिनी वटी इस काम को आसान बना सकती है। यह शरीर की गंदगी को साफ करती है और मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाती है, जिससे फैट जलने की प्रक्रिया तेज होती है। खास बात ये है कि ये दवा शरीर को कमजोर नहीं करती, बल्कि अंदर से ताकत देती है। अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ये वटी आपकी मदद कर सकती है।

पेट की दिक्कतें होती हैं दूर

पेट की गड़बड़ी जैसे कब्ज, गैस, या अपच आजकल आम बात है। आरोग्यवर्धिनी वटी में त्रिफला, कुटकी और चित्रक जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां होती हैं, जो पाचन को सुधारती हैं। इसका असर धीरे-धीरे नजर आता है, लेकिन जब पेट ठीक रहने लगता है, तो पूरा शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस होता है। रोजाना इसे लेने से पेट की सफाई बेहतर होती है और खाना भी आसानी से पचता है।

त्वचा को बनाती है साफ और चमकदार

चेहरे पर मुंहासे, फोड़े-फुंसियां या खुजली जैसी समस्याएं अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत होती हैं। आरोग्यवर्धिनी वटी खून को साफ करती है और लीवर को डिटॉक्स करती है, जिससे त्वचा साफ दिखने लगती है। कुछ ही हफ्तों में चेहरे की रंगत में फर्क दिखता है और पिंपल्स भी कम हो जाते हैं। अगर आप क्रीम या दवाओं से थक चुके हैं, तो ये वटी एक बेहतरीन देसी विकल्प हो सकती है।

लिवर को रखती है फिट और हेल्दी

लिवर अगर ठीक से काम ना करे तो शरीर में कई तरह की गड़बड़ियां शुरू हो जाती हैं। आरोग्यवर्धिनी वटी लीवर की सफाई करती है और उसकी ताकत को बढ़ाती है। चाहे फैटी लिवर की समस्या हो या हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी, यह वटी आयुर्वेद में काफी कारगर मानी जाती है। इसका असर धीरे-धीरे दिखता है लेकिन स्थायी रहता है।

गंभीर बीमारियों से देती है सुरक्षा

आरोग्यवर्धिनी वटी सिर्फ मोटापा या पाचन ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत, हार्मोन संतुलन और खून की शुद्धता जैसे काम भी करती है। यह वटी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे हम छोटी-मोटी नहीं बल्कि बड़ी बीमारियों से भी लड़ सकें। अगर आप कोई ऐसा उपाय ढूंढ रहे हैं जो लंबे समय तक असर दिखाए और शरीर को अंदर से मजबूत बनाए, तो ये वटी एक बढ़िया देसी इलाज है।

(Source : IANS)

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article