हेल्थ

सांस समेत इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है इस पेड़ की छाल, ऐसे करें इस्तेमाल

Arjun Ki Chaal Benefits In Hindi: अर्जुन की छाल का अगर आप सही तरीके से प्रयोग करें, तो आपको कई गंभीर रोगों से निजात मिल सकती है। औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस लेख में जानें इसके प्रयोग का सही तरीका क्या है।

Image

health benefits of arjuna bark

Photo : Shutterstock.com

Arjun Ki Chaal Benefits In Hindi: आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का एक विशेष महत्व है। इस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जो लोग को हृदय रोग जैसे हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक आदि जैसी समस्याओं के जोखिम में होते हैं, आयुर्वेदिक चिकित्सा में उन्हें इस छाल को दवा के रूप में दिया जाता है। यह स्थिति में सुधार करने में मदद करती है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। साथ ही, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। यह आपको कई गंभीर रोगों से दूर रखने में मदद कर सकती है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि अर्जुन की छाल के फायदे क्या-क्या होते हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

अर्जुन की छाल के फायदे- health benefits of arjuna bark

डायबिटीज में लाभकारी

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं रहता है, उनके लिए अर्जुन की छाल लाभकारी है। इसे लेने से डायबिटीज में सुधार होता है।

वजन कंट्रोल करे

अर्जुन की छाल का सेवन करने से शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

दिल को रखे हेल्दी

यह हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी कई स्थितियों में सुधार करने में मदद करती है जैसे अनियमित हार्ट बीट, दिल में सूजन, स्ट्रोक, धमनियों में ब्लॉकेज आदि। इसे लेने से आप हृदय रोगों से दूर रहते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में इस छाल का सेवन करने से नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है या हाई बीपी के शिकार हैं, तो उन लोगों को अर्जुन की छाल जरूर लेनी चाहिए। इससे स्थिति में सुधार करने में मदद मिलेगी।

सांस संबंधी समस्याएं करे दूर

अर्जुन की छाल ब्रोंकाइटिस जैसा सांस या फेफड़ों संबंधी समस्या को दूर करने में लाभकारी है। यह अस्थमा, खांसी और फेफड़ों में सूजन जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करती है।

अर्जुन की छाल कैसे लेनी चाहिए- How To Use Arjun Ki Chaal In Hindi

अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले आपको किसी अच्छा आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। वह आपको इसके सेवन का तरीका बेहतर बता सकते हैं। आमतौर पर अर्जुन की छाल का सेवन इस तरह से किया जाता है...

  • अर्जुन की छाल को पानी में उबालकर इसका काढ़ा बनाकर लिया जा सकता है।
  • गर्म पानी में अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर पिया जा सकता है।
  • शहद के साथ अर्जुन की छाल का पाउडर ले सकते हैं।
  • दूध में अर्जुन की छाल को उबालकर पी सकते हैं।

अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर अर्जुन की छाल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article