हेल्थ

रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर को मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे, कई बीमारियां होती है दूर

फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। ऐसे में वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में रोजाना 10000 कदम चलने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Health Benefit of Walking

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर्स भी वॉक करने की सलाह हमेशा देते हैं। रोजाना वॉक करने से फिटनेस मेंटेन रहती है। अगर आप रोजाना 10000 कदम चलते हैं तो आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। रोजाना वॉक करने मोटापे से लेकर ब्लड प्रेशर तक की समस्या दूर होती है। इसके अलावा भी वॉकिंग से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में रोजाना 10000 कदम चलने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

रोजाना 10000 कदम चलने के फायदे - Benefits of Walking 10000 steps Daily

वेट मैनेजमेंट

रोजाना 10000 कदम चलने से कैलोरी बर्न होती है। अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वेट कम करना चाहते हैं तो रोजाना वॉक करें।

हार्ट हेल्थ के लिए

रोजाना वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। नियमित रूप से वॉक करने से हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

मांसपेशियों के लिए

वॉक करते समय कई मसल्स एक्टिव हो जाते हैं जिससे ताक बढ़ती है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है।

ब्लड प्रेशर

रोजाना वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हाई बीपी वाले मरीजों को रोजाना वॉक जरूर करना चाहिए।

अनिद्रा

रोजाना 10000 कदम चलने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। ऐसे में जिन लोगों को रात को नींद नहीं आती है उन्हें रोजाना जरूर वॉक करना चाहिए।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article