हेल्थ

Sendha Namak Benefits: सफेद-काला नमक से 100 गुना ज्यादा फायदेमंद है ये नमक, सेहत को पहुंचाता है कई लाभ

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 15, 2023, 12:01 PM IST

Sendha Namak ke fayde: उपवास में ज्यादातर लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। सफेद-काला नमक की तुलना में सेंधा नमक सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। व्रत के अलावा आप इसका रोजाना भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन के कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। सेंधा नमक को लाहौरी नमक के नाम से भी जाना जाता है।

Image

Benefits of sendha namak in hindi

Sendha Namak ke fayde: उपवास में ज्यादातर लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। सफेद-काला नमक की तुलना में सेंधा नमक सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। व्रत के अलावा आप इसका रोजाना भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन के कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। सेंधा नमक को लाहौरी नमक के नाम से भी जाना जाता है। व्रत में खाए जाने वाले इस नमक के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है। ये सर्दी और खांसी को ठीक करने के साथ-साथ डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है। ऐसे में आज हम आपको सेंधा नमक खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें सेंधा नमक खाने के क्या हैं स्वास्थ्य लाभ ।

सेंधा नमक खाने के फायदे - Benefits of sendha namak in hindi

डाइजेशन के लिए

सेंधा नमक का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। सेंधा नमक पेट में मरोड़, पेट दर्द और गैस आदि की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से पेट में एसिड की मात्रा कम होती है। इसके साथ ही इसके सेवन से सीने में जलन की दिक्कत भी दूर होती है।

वजन घटाने में मददगार

सेंधा नमक वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। एक फैट बर्नर की तरह काम करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ये शरीर से डेड फैट सेल्स को रिमूव करता है।

जोड़ों की समस्या करे दूर

सेंधा नमक का सेवन करने से जोड़ों में दर्द और जकड़न से राहत मिलती है। वहीं आप चाहे तो इससे सिकाई भी कर सकते हैं। इसके लिए सेंधा नमक की पोटली बनाकर इसे अच्छे से गर्म कर लें और फिर इससे जोड़ों की सिकाई करें। ऐसा करने से दर्द से जल्द आराम मिलेगा।

हाई ब्लड प्रेशर

सेंधा नमक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद कारगर माना जाता है। यह बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ ब्लड प्रेशर को स्टेबल बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article