हेल्थ

ग्रीन-टी या ब्लैक कॉफी वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा असरदार है? क्या पीने से तेजी से कम होगा वजन

Green Tea VS Black Coffee In Hindi : वेट लॉस के लिए ग्रीन-टी या ब्लैक कॉफी क्या ज्यादा असरदार होती है। लोग अक्सर ये सवाल पूछते हैं। ग्रीन-टी और ब्लैक कॉफी सेहत के लिए दोनों फायदेमंद होती हैं। आप दिन की शुरूआत ग्रीन-टी या ब्लैक कॉफी किसी से भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

black coffee vs Green Tea (Photo - Canva)

Green Tea VS Black Coffee : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण हमारा वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है। मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। ज्यादा वजन न केवल लुक को खराब करता है, बल्कि इससे सेहत पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। यदि आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ ट्राई करके देख चुके हैं, तो आज हम आपको इसका एक आसान तरीका बताएंगे। अक्सर एक सवाल सुनने को मिलता है कि ग्रीन-टी या ब्लैक कॉफी वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा असरदार है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वेट लॉस के लिए ग्रीन-टी - Green Tea For Weight Loss

ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद करती है। इसके अलावा इसमें कैटेचिन की मात्रा भी पाई जाती है। जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर होती है। वहीं ग्रीन-टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स आपकी भूख को कंट्रोल करते हैं, जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते और वेट कंट्रोल में रहता है।

वेट लॉस के लिए ब्लैक कॉफी - Black Coffee For Weight Loss

ब्लैक कॉफी में कैफीन की मात्रा भरपूर होती है, जो आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाए हुए रखती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर का बढ़ा हुआ एनर्जी लेवल आपको कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जिससे आपको वेट लॉस जर्नी में काफी आसानी होती है। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए।

निष्कर्ष - ग्रीन-टी और ब्लैक कॉफी दोनों ही आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं, जिससे आपको वेट लॉस में मदद मिलती है। ग्रीन-टी का सेवन आप लंबे समय तक कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कैफीन नहीं होता है। जबकि कैफीन से भरपूर ब्लैक कॉफी का सेवन ज्यादा करने से आपकी हार्ट रेट, एंग्जायटी और नींद पर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article