हेल्थ

Fruits For Blood Pressure: फलों से करें हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल, रोजाना डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 08:38 PM IST

Fruits for Blood Pressure: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के आहार का सेवन किया जा सकता है। इन आहार में ताजे फलों का भी अहम योगदान है। अगर आप कुछ हेल्दी फलों को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही यह दिल को भी स्वस्थ रखने में मददगार है। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए कौन सा फल फायदेमंद होता है?

Image

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में असरदार हैं ये फ्रूट्स

KEY HIGHLIGHTS
  • स्ट्रॉबेरी से ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल
  • केला खाने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होगी दूर
  • हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए हेल्दी है कीवी

Fruits for Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस परेशानी से पीड़ित व्यक्तियों की धमनियों में ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी अपने शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसके लिए दवाओं के साथ-साथ नैचुरल उपायों का भी सहारा लें। खासतौर पर डाइट में बदलाव करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। हमारे आसपास कई ऐसे फ्रूट्स हैं, जिसका नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे बेहतरीन फलों के बारे में बताएंगे, जिससे आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में-

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाले फ्रूट्स

कीवी

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैँ। कीवी कई तरह से पोषक तत्वों जैसे- पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर इत्यादि से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरो को भी कम करने में असरदार है।

स्ट्रॉबेरी

ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए स्ट्रॉबेरी भी हेल्दी मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्ल्ड प्रेशक को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकता है।

केला

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप नियमित रूप से केला खाएं। केला खाने से आपके शरीर को पोटैशियम प्राप्त होता है, जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर कंट्रोल की जा सकती है। साथ ही केला खाने से आपके शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है, जो हार्ट रोगियों के लिए फायदेमंद है।

तरबूज

उच्च रक्तचाप की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए तरबूज काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।

आम

आम स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह फाइबर और बीटा कैरोटीन का अच्छा स्त्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार है। अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आम का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article