हेल्थ

Weight loss drinks: ब्लैक कॉफी से एप्पल साइडर विनेगर तक, वजन घटाने में बहुत कारगर है ये 5 ड्रिंक्स

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 4, 2023, 03:55 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं।

Image

वजन घटाने में बहुत कारगर है ये 5 ड्रिंक्स (Source:istock)

Weight loss drinks in hindi:खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं। डाइट के साथ साथ घंटों जीम में पसीना भी बहाते हैं। हालांकि कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वेट लॉस जर्नी में सही डाइट लेना बेहद जरूरी होता है तभी आप कम समय में वजन घटा सकेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।

इन ड्रिंक्स की मदद से घटाए वजन

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर वेट लॉस में बेहद फायदेमंद साबित होता है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन के साथ साथ आपको अपनी डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखना होगा।

ग्रीन टी

एंटी-ऑक्सीडेंट और कैफीन से भरपूर ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और तेजी से वजन घटाने में मदद करती है।

प्रोटीन शेक

प्रोटीन शेक के सेवन से भूख कम लगती है जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

वेजिटेबल जूस

फाइबर से भरपूर सब्जियों का जूस पीने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है। ये शरीर को पोषक तत्व देते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं।

ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और साथ ही भूख को भी कम करता है। इसके सेवन से आप जल्दी से वजन कम कर सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article