हेल्थ

देश में इस जगह जहरीला पुटु खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार, हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, उल्टी-दस्त होने पर ले जाया गया अस्पताल

Four People Fell ill After Eating Puttu: बरसात में जंगली पुटू खाने की वजह से लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोगों में पुटू खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के लक्षण देखने को मिले थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है।

Image

Four People Fell ill After Eating Puttu

Four People Fell ill After Eating Puttu: बरसात शुरू होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के बीमार पड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो रहे हैं। आए दिन लोगों के फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार होने की खबरें आ रही हैं। अब एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आया है, जहां जहरीले पुटू खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़ गए हैं। पुटू एक मशरूम की प्रजाती है, जो बारिश के मौसम में ही देखने को मिलती है। बरसात में इनका सेवन नुकसानदेह माना जाता है, लेकिन फिर भी लोग इनका सेवन करते हैं। कोरबा जिले के हरदीबाजार में रहने वाले परिवार ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने जंगली पुटू का सेवन किया और बीमार पड़ गए। जब उन्हें पुटू खाने के बाद उल्टी-दस्त की समस्या हुई, तो उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

तत्काल अस्पताल ले जाने पर बची जान

रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार बीती रात को मीरी परिवार के साथ यह घटना हुई। पूरे परिवार भोजन में पुटी की सब्जी का सेवन किया था। खाने के बाद सभी आराम के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए। लेकिन कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक करके सभी उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं होने लगी। ऐसे में सभी को रात के तकरीबन 3 बजे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां, समय पर उपचार मिला और किसी भी तरह की गंभीर हानि नहीं हुई। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

फिलहाल परिवार के सभी लोग स्वस्थ

अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी युधेश सांडे ने बाताया कि परिवार के चोरों लोग अब स्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार मिलने की वजह से उनकी जान बच सकी, नहीं तो जहरीले पुटू खाने से उनकी जान भी जा सकती थी। इससे पहले भी जंगली मशरूम खाने की वजह से मृत्यु के मामले सामने आए थे। उन्होंने लोगों को बरसात में पुटू खाने से बचने की सलाह भी दी।

फूड पॉइजनिंग के लक्षण न करें नजरअंदाज

अगर किसी व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग हो गई या इसके लक्षण नोटिस हो रहे हैं, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है और किसी गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। फूड पॉइजनिंग होने पर आमतौर पर ये लक्षण देखने को मिलते हैं,

  • दस्त
  • पेट दर्द या ऐंठन
  • मतली
  • उल्टी
  • बुखार

ये फूड पॉइजनिंग के कुछ आम लक्षण हैं, जो कुछ भी जहरीला खाने के नजर आने लगते हैं। इस तरह की समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article