हेल्थ

नाश्ते में इन चीजों को खाने से पिघलती शरीर की चर्बी, लटकती तोंद करनी है फ्लैट तो आज से खाना कर दें शुरू

Weight Loss Breakfast Indian In Hindi: ऐसे कई फूड्स हैं, जो कैलोरी में कम हैं और पोषण से भरपूर। साथ ही, आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इनकी मदद से आपको स्वस्थ तरीके से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। वेट लॉस के लिए आप नाश्ते में ये चीजें खा सकते हैं।

Image

Foods To Eat In Breakfast For Weight Loss

Weight Loss Breakfast Indian In Hindi: वजन घटाने के लिए अक्सर हम देखते हैं कि लोग अपनी मील स्किप करते हैं। डाइटिंग के चक्कर में बहुत से लोग तो सुबह नाश्ता भी नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। नाश्ता दिन की बहुत महत्वपूर्ण मील होती है, जो आपको दिनभर के लिए एनर्जी प्रदान करती है। इसके अलावा, वेट लॉस के लिए भी नाश्ता करना बहुत जरूरी है। बस वजन घटाने के लिए आपको नाश्ते में सही फूड्स शामिल करने की जरूरत है। ऐसे कई फूड्स हैं, जो कैलोरी में कम हैं और पोषण से भरपूर। साथ ही, आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इनकी मदद से आपको स्वस्थ तरीके से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। वेट लॉस के लिए आप नाश्ते में किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, यह जानने के लिए हमने गरिमा गोयल से बात की जो लुधियाना पंजाब की रजिस्टडर्ड डायटीशियन, न्यूट्रिशनिस्ट और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर हैं। यहां जानें वेट लॉस के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन।

वजन घटाने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें - Foods To Eat In Breakfast For Weight Loss In Hindi

अंकुरित मूंग और चना की चाट

नाश्ते के इस विकल्प में प्रोटीन और फाइबर के साथ-साथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इनमें कैलोरी बहुत कम होती हैं, लेकिन पोषण भरपूर होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और तेजी से वेट लॉस होता है।

पनीर पराठा

पनीर का पराठा एक हेल्दी और पेट भरने वाला फूड है। आप इसके साथ एक कटोरी दही भी खा सकते हैं। यह आपको भरपूर प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रदान करेगा। 1-2 परांठे पर्याप्त हैं। लेकिन अधिक तेल का यूज न करें, कम से कम तेल में पराठा बनाएं।

चीला

आप नाश्ते में बेसन या मूंग दाल से बना चीला भी खा सकते हैं। आप इसमें पनीर, टमाटर और प्याज आदि की फिलिंग भी भर सकते हैं। यह एक बहुत ही हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का विकल्प है। वेट लॉस में यह बहुत प्रभावी है।

अंडे खाएं

अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। वहीं, इसकी जर्दी में विटामिन बी, डी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंडे खाने के बाद पेट बहुत जल्दी भर जाता है। साथ ही, लंबे समय तक भरा रहता है। इसे खाने के बाद आपको अनहेल्दी खाने की क्रेविंग भी कम होती है। यह वेट लॉस के लिए बेस्ट फूड्स में से एक है।

ओट्स या दलिया

दोनों ही नाश्ते के बेहतरीन विकल्प हैं। आप इन्हें अपने अनुसार कुछ अन्य चीजें डालकर और भी हेल्दी बना सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। दूध में पकाने से इनका प्रोटीन बढ़ जाता है। साथ ही, इनमें नट्स, ड्राई फ्रूट्स डालकर खाने से फैट की मात्रा भी पर्याप्त हो जाती है और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। यह एक पेट भराऊ नाश्ते का विकल्प है। यह वेट लॉस में बहुत कारगर है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article