Dengue Diet Chart (डेंगू में क्या नहीं खाना चाहिए): डेंगू की बीमारी इन दिनों काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। दिन प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से मादा मच्छर एडीज इजिप्टी के काटने से फैलती है। डेंगू (Dengue Fever) में ब्लड प्लेटलेट्स कम, तेज बुखार, स्किन पर दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए डेंगू के मरीजों को खान पान का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। सही और हेल्दी डाइट को फॉलो कर डेंगू की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। लेकिन मरीज अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखते हैं और ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिनका सेवन डेंगू में खतरनाक साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे जिसे भूलकर भी डेंगू के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।
Dengue Diet Chart in Hindi, डेंगू में क्या नहीं खाना चाहिए
मसालेदार खाना
डेंगू के मरीजों को मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। इससे डेंगू ट्रीटमेंट (dengue treatment) का असर कम हो सकता है। मसालेदार फूड्स गैस, एसिड जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
फ्राइड और जंक फूड
फ्राइड और जंक फूड सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। डेंगू के मरीजों को फ्राइड और जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। जंक फूड के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इस फूड के सेवन से डेंगू से रिकवरी में देरी हो सकती है।
नॉन-वेजिटेरियन फूड
डेंगू बुखार में नॉन-वेजिटेरियन फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। नॉन-वेज फूड का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं और इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है जिसके कारण प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट आ सकती है।
कॉफी
डेंगू में कॉफी या कैफीन वाली अन्य ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। कॉफी का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और प्लेटलेट काउंट गिर सकता है। ऐसे में डेंगू बुखार में कॉफी का सेवन ना करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। डेंगू को लेकर अपने सवाल और डाइट डॉक्टर के परामर्श अनुसार ही रखें।
