हेल्थ

सीधे मोटापा बढ़ाती हैं रोज खाई जानी वाली ये आम चीजें, दिल और दिमाग पर भी पड़ता है असर, आज ही करें डाइट से बाहर

Foods That Cause Weight Gain Affect Brain And Heart Health: अगर आप फिट रहना चाहते हैं और दिल-दिमाग को भी हेल्दी बनाए रखना है, तो रोज आई जाने वाली कुछ आम चीजों को अपनी डाइट से बाहर करने का वक्त आ गया है। सेहतमंद रहना है तो सोच-समझकर खाना जरूरी है। कई बार कुछ हेल्दी फूड्स भी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं। चलिए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं....

Image

Foods That Cause Weight Gain Affect Brain And Heart Health

Foods That Cause Weight Gain Affect Brain And Heart Health: हम रोज क्या खा रहे हैं, यही तय करता है कि हमारी सेहत कैसी रहेगी। लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें खाते रहते हैं जो देखने में तो आम लगती हैं, मगर धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। वजन बढ़ना, बार-बार थकान महसूस होना, दिमाग का धीमा काम करना या दिल की सेहत बिगड़ना, इन सबकी जड़ कई बार हमारे खाने में छिपी होती है। खास बात ये है कि ये चीजें हमारी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा होती हैं और हमें पता भी नहीं चलता कि इन्हें खाने से हमारी हेल्थ कितनी तेजी से खराब हो रही है।

डाइट से आज से ही बाहर कर दें ये फूड्स - Foods Should Remove From Diet In Hindi

सफेद ब्रेड

ब्रेकफास्ट में अक्सर हम ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सफेद ब्रेड में न तो फाइबर होता है, न ही कोई पोषण। ये सिर्फ पेट भरने का एहसास देती है, लेकिन थोड़ी देर में फिर भूख लग जाती है। ऊपर से ये शरीर में फैट बढ़ाने में मदद करती है और ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ाती है।

पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड

चिप्स, नूडल्स, नमकीन जैसी चीजें बनाना आसान और खाने में टेस्टी जरूर होती हैं, लेकिन इनमें नमक, तेल और प्रिज़रवेटिव बहुत ज्यादा होते हैं। ये धीरे-धीरे वजन बढ़ाने के साथ-साथ दिल की धड़कनों पर असर डालते हैं और दिमाग को भी थका देते हैं।

मीठे ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड जूस

कोल्ड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस पीना भले ही ठंडक देता हो, लेकिन इनमें सिर्फ शुगर होती है, जो वजन तेजी से बढ़ाती है। ये दिमाग को सुस्त बनाते हैं और हार्ट के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

बेकरी प्रोडक्ट्स

पेस्ट्री, केक, कुकीज़ जैसी चीजें दिखने में लाजवाब होती हैं लेकिन इनमें ट्रांस फैट और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये चीजें मोटापा तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही हार्ट और ब्रेन हेल्थ को भी खराब करती हैं।

डीप फ्राइड स्नैक्स

समोसे, पकोड़े, फ्राईज़ जैसे स्नैक्स जब पुराने तेल में तले जाते हैं, तो इनमें ट्रांस फैट बनता है। ये ना सिर्फ वजन बढ़ाते हैं बल्कि कोलेस्ट्रॉल को भी खराब करते हैं। लगातार इन्हें खाने से दिल की बीमारियों और दिमागी थकावट का खतरा बढ़ जाता है।

रिफाइंड तेल

सस्ता और आसानी से मिलने वाला रिफाइंड ऑयल ज्यादातर घरों में रोज इस्तेमाल होता है। लेकिन इसमें ऐसे फैट होते हैं जो शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और धीरे-धीरे मेटाबॉलिज्म बिगाड़ देते हैं। इसका असर वजन, दिल और दिमाग तीनों पर पड़ता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article